बाहुबली डायरेक्टर एस एस राजामौली से श्रीदेवी नाराज..लगा दी क्लास
श्रीदेवी एस एस राजामौली से काफी नाराज हैं, जानिए पूरी खबर।
बाहुबली 2 ब्लॉकबस्टर होने के बाद जब भी श्रीदेवी मीडिया से मुखातिब हुईं उनसे यही सवाल किया गया कि बाहुबली 2 में उन्होंने शिवगामी देवी का किरदार क्यों ठुकरा दिया। हमेशा उन्होंने यही जवाब दिया कि अब इसके बारे में बात करने से कोई फायदा नहीं है।
श्रीदेवी के रोल को ठुकराने के बाद ये किरदार राम्या कृष्णन को दे दिया गया और उसके बाद जो हुआ सभी जानते हैं। राम्या कृष्णन ने अपने रोल के साथ पूरा इंसाफ किया। उनकी तारीफ हुई और श्रीदेवी भारत की सबसे शानदार फिल्म का हिस्सा बनने से चूंक गई।

हाल में मॉम के प्रमोशन के दौरान जब श्रीदेवी से इस बारे में फिर से सवाल किया गया तो उन्होंने खुलकर इसपर बात की और ना सिर्फ बात की बल्कि बाहुबली मेकर्स पर अपना भड़ास भी निकाला। उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी।


Click it and Unblock the Notifications