इंग्लिश विंग्लिश में श्रीदेवी का नया अवतार

चालबाज, खुदा गवाह, रुप की रानी चोरों का राजा, गंवार, निगाहें, मिस्टर इंडिया, चांदनी, गैर कानूनी, लम्हें, लाडला जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी श्रीदेवी अब एक बार फिर फिल्म इंग्लिश विंग्लिश से बड़े परदे पर वापसी करने वाली हैं।
इस फिल्म को पहला पोस्टर रिलीज हो चुका है। ज्ञात हो कि हाल ही में सिंगापुर में हुए आईफा अवार्ड में श्रीदेवी अपनी इंग्लिश विंग्लिश फिल्म के प्रमोशन के लिए गई थीं।
इस फिल्म में श्रीदेवी ने शशि नाम की महिला का किरदार निभाया है जो इंग्लिश नहीं जानती और इस वजह से उसके परिवार से लेकर समाज तक के में उसे काफी उपेक्षित किया जाता है। लेकिन वो हार नहीं मानता और अन्त में समाज को करारा जवाब देते हुए अंग्रजी भाषा पर अपनी अच्छी पकड़ और समाज में खुद की एक पहचान बनाती है।
ये फिल्म पहली बार निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहीं गौरी शिन्डे ने बनाई है और इसका निर्माण चीनी कम और पा जैसी फिल्में बना चुके आर बाल्कि ने किया है।
यह फिल्म समाज के उस वर्ग का प्रतिनिधित्व करती है जो इंग्लिश ना जानने की वजह से समाज के साथ-साथ अपने परिवार में भी उपेक्षा का शिकार होती है। भारत देश जहां की राष्ट्रभाषा हिन्दी है वहां पर इंग्लिश को न जानने वालों को हेय दृष्टि से देखा जाता है इस समस्या को भावनाओं के घेरे में लेकर बहुत ही खूबसूरती से दर्शाया गया है।
श्रीदेवी ने अपने उम्दा अभिनय से इस किरदार में जान डाल दी है। इतने समय बाद चुलबुली और नटखट श्रीदेवी को एक नये रुप में देखने के लिए दर्शक जरुर उत्सुक होंगे। आशा है कि दर्शकों की उम्मीदों पर ये फिल्म खरी उतरेगी।


Click it and Unblock the Notifications











