श्री की बेहतरीन फिल्म है इंगलिश विंगलिश
इस शुक्रवार को पर्दे पर इंगलिश विंगलिश प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म के जरिये गौरी शिंदे जहां फिल्मी दुनिया में बतौर निर्देशक पहली बार कदम रख रहे हैं वहीं इस फिल्म से करीब 15 साल बाद श्रीदेवी पर्दे पर वापसी कर रही हैं। फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग को देखकर फिल्म सीमक्षकों ने इंगलिश विंगलिश को सौ में सौ नंबर दे दिये हैं। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने बॉलीवुड हंगामा को बताया है कि इस फिल्म से एक बार फिर से श्रीदेवी सबके दिलों में घर जायेंगी। यह उनकी मैजिक फिल्म है।
तरण आदर्श ने कहा है कि पहले पान सिंह तोमर, कहानी, विक्की डोनर, बर्फी, ओह माई गॉड और अब इंगलिश विंगलिश। जो यह साबित करने के लिए काफी है कि अब फिल्मों में केवल कूड़ा नहीं परोसा जाता है। फिल्मों का स्तर ऊंचा उठा है, लोग ग्लैमर के अलावा भी बहुत कुछ सोच रहे हैं। फिल्म इंगलिश विंगलिश इसका जीता-जागता सबूत है इस फिल्म में श्री देवी ने अपने जानदार अभिनय से जता दिया कि आखिर लोग उनके इतने बड़े फैन क्यों हैं?वहीं बहुमुखी प्रतिभा के धनी अनुपम खेर ने भी कहा है कि श्री की फिल्म इंगलिश विंगलिश को देखकर लगा कि वो ही बॉलीवुड की असली रानी है। इंगलिश विंगलिश एक बहुत अच्छी फिल्म है इसको हर किसी को देखना चाहिए।
इस फिल्म में एक संदेश है जिसे मनोरंजन के साथ परोसा गया है। अनुपम खेर ने ट्विटर पर लिखा है कि आपको बता दें गौरी शिंदे अभी तक केवल एड की दुनिया के बादशाह कहे जाते थे लेकिन अब बॉलीवुड में भी उनका सिक्का जम जायेगा।


Click it and Unblock the Notifications












