हिम्मतवाला से क्या तमन्ना बन पायेंगी श्रीदेवी?
अस्सी के दशक की फिल्मों के मुरीद निर्माता-निर्देशक साजिद खान 29 मार्च को अपनी हिम्मतवाला फिल्म लेकर आ रहे हैं। फिल्म में अजय देवगन और तमन्ना की जोड़ी हैं। पुरानी हिम्मतवाला फिल्म में जितेन्द्र और श्रीदेवी की जोड़ी थी जो कि सुपरहिट हुई थी। साजिद खान का मानना है कि हिम्मतवाला.. फिल्म से ही श्रीदेवी स्टार बन पायी थीं जिसके बारे में श्रीदेवी का अलग सोचना है।
श्री को फिल्म के रीमेक की बात शायद अच्छी नहीं लगी तभी तो उन्होंने कहा कि हिम्मतवाला...मुगले आजम तो नहीं जो दोबारा बनें लेकिन साजिद खान ने का कि श्री के मानने ना मानने से क्या होता है। जो सच है वो सच है, श्री के लिए हिम्मतवाला..मुगले आजम ही थीं। वरना सोलहवां सावन जैसी फ्लाप फिल्म देने वाली श्री को इस फिल्म से पहले कौन जानता था?
खैर साजिद अपनी रीमेक को लेकर काफी खुश हैं। उन्होंने अपनी फिल्म में कुछ चीजों को पुरानी फिल्म की ही तरह रखा है। मसलन नैनों में सपना वाला गाना...अमित कुमार से ही गवाया है वो भी बिना किसी चेंज के। श्री की ही तरह उन्होंने ज्यादा चर्चित नहीं साउथ सिनेमा की हिरोईन तमन्ना को चुना है।
देखते हैं कि श्री के लिए किसी वरदान से कम नहीं हिम्मतवाला क्या तमन्ना के लिए भी ठीक वैसे ही साबित होगी क्योंकि साजिद मियां ने तो तमन्ना को बिल्कुल श्री के समान्तर बताया है।
यहां आपको एक और खास बात बताते चले कि साजिद मियां अपनी फिल्म हिम्मतवाला को 29 मार्च पर रिलीज इसलिए ही कर रहे हैं क्योंकि पुरानी हिम्मतवाला भी 29 मार्च को ही रिलीज हुई थी।खैर साजिद खान ने हिम्मत तो बहुत दिखायी हैं, देखते हैं उनकी इस हिम्मत को कितने कद्रदान मिलते हैं?


Click it and Unblock the Notifications
