पति के साथ होटल रूम में रहने से श्रीदेवी ने कर दिया था इंकार, निधन के 8 महीने पहले क्यों लिया था ये फैसला?

Sridevi Hotel Room with Boney Kapoor- श्रीदेवी की बेहद कम उम्र में मौत हो गई थी और इस दौरान वो इंडिया में भी नहीं थीं। हिंदी फिल्म जगत की ऐसी अदाकारा जिसके जाने से फैंस दुखी हो गए थे और परिवार सदमे में था।
लेकन अब पता चला है कि श्रीदेवी ने अपने पति बोनी कपूर के साथ होटल रूम में रहने से इंकार कर दिया था। ये घटना उनके निधन के 8 महीने पहले की है। आखिर उन्होने ऐसे क्यों किया और बोनी कपूर के साथ ना जाकर अकेले कमरा क्यों लिया?
अगर आप भी इस तरह की बात सोच रहे हैं तो रुक जाइए क्योंकि ये पूरा मामला सिर्फ उनके प्रोफेशन से जुड़ा हुआ है। इस दौरान श्रीदेवी अपनी आखिरी फिल्म शूट कर रही थीं।
मॉम की शूटिंग, श्री का फैसला
श्रीदेवी इस दौरान फिल्म मॉम के लिए काम कर रही थीं और काफी मेहनत कर रही थीं। सिर्फ अपने कैरेक्टर में रहने के लिए उन्होने बोनी कपूर के साथ होटल में रहने से इंकार कर दिया था। वो नहीं चाहती थीं कि मॉम के किरदार के अलावा भी कुछ उनके दिमाग में आए। श्रीदेवी के निधन के इतने सालों के बाद इस राज से पर्दा उठा है और लोगों को ये काफी हैरान करने वाला है। श्रीदेवी अपने काम को लेकर काफी ईमानदार थीं और एक वक्त बॉलीवुड की सबसे महंगी हीरोइन थी। किसी किसी फिल्म में तो उन्होने हीरो से ज्यादा फीस चार्ज की थी। फिलहाल वो इस दुनिया में नहीं हैं।
जान्हवी को लगा था झटका
श्रीदेवी की आकस्मिक मौत ने ना सिर्फ लोगों को बल्कि सबसे ज्यादा जान्हवी कपूर को झटका दिया था। ये वही दौर था जब जान्हवी कपूर धड़क की शूटिंग कर रही थीं और उनका सपना था कि उनकी फिल्म के प्रीमियर पर श्रीदेवी आएं। लेकिन ये सपना पूरा नहीं हो सका और धड़क की रिलीज के वक्त श्रीदेवी उनके साथ नहीं थीं। बाद में जान्हवी कपूर ने इस फिल्म की सफलता का श्रेय अपनी दिवंगत मां को दिया था। क्योंकि वही चाहती थीं कि जान्हवी ये फिल्म करें और इसी से डेब्यू करें।


Click it and Unblock the Notifications











