FINALLY: 5 साल बाद सुपरहिट फिल्म का धमाकेदार सीक्वल...आखिरकार शुरू हो गया!
कुछ फिल्में हैं जो आपके मन में बस घर कर जाती हैं। ऐसी ही फिल्म थी 2012 में आई इंग्लिश विंग्लिश। गौरी शिंदे की ये फिल्म श्रीदेवी का कमबैक थी और इससे बेहतर कमबैक आज तक बॉलीवुड में किसी का नहीं हुआ। फिल्म सुपरहिट थी और लोगों को एक अंग्रेज़ी सीखने वाली मां की कहानी काफी पसंद आई थी।
इसके बाद कंगना रनौत की क्वीन की तुलना काफी हद तक श्रीदेवी की इस फिल्म से की गई थी। बहरहाल, अब पांच साल बाद, श्रीदेवी ने इंग्लिश विंग्लिश के सीक्वल को हां कर दी है।

गौरी शिंदे ने इंग्लिश विंग्लिश के साथ डेब्यू किया था और इसके बाद डियर ज़िंदगी के साथ उन्हें मिला जुला रिस्पॉन्स मिला। अब देखना है कि वो और श्रीदेवी मिलकर इस बार कैसे लड्डू बनाती हैं।
वैसे जानिए बॉलीवुड की आने वाली महिला प्रधान फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications











