सलमान के शो में श्रीदेवी
सलमान खान का शो 10 का दम काफी हिट हो रहा है। हर शो में उनके प्रतियोगी कुछ खास होते है जिनके साथ उनकी स्क्रीन केमिस्ट्री भी गजब की बन जाती है।
अब उनके शो में एक खास मेहमान आने वाली है जो इससे पहले किसी भी टॉक शो में नही आई है। जी हां हम बात कर रहे है बालीवुड की पहली नम्बर बन हीरोइन श्रीदेवी की। श्रीदेवी ने इससे पहले करन जौहर के शो में कॉफी विद करन और वीर संघवी के शो में आने से इंकार कर दिया था इस इंकार के पीछे उनका शर्मीला व्यवहार कहा जाता है।
लेकिन जब सलमान ने उन्हें अपने शो में बुलाया तो वे मना नही कर पाई। क्योकि श्रीदेवी को सलमान बहुत पसंद है। अगर व्यवसायिक रिश्ते की बात करें तो श्रीदेवी सलमान की फिल्म वांटेड की निर्माता भी है। दोनो ने फिल्म चांद का टुकड़ा और चंद्रमुखी में साथ अभिनय किया है।
सलमान के शो में श्रीदेवी के पति बोनी कपूर भी शामिल होगे।


Click it and Unblock the Notifications