श्रीदेवी के अंतिम दर्शन को उमड़ा बॉलीवुड, आप भी दीजिए आखिरी विदाई
श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को लगभग 72 घंटे बाद दुबई से भारत कल राज लाया जा सका और एयरपोर्ट से सीधे उन्हें अपने वर्सोवा स्थित घर ले जाया गया जहां पूरा परिवार उनकी प्रतीक्षा कर रहा था। आज सुबह श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब लाया गया और यहां पूरा बॉलीवुड उनका अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंच रहा है।
एक एक कर के सभी स्टार्स सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स कल्ब पहुंच रहे हैं जहां पूरा कपूर और मारवाह परिवार पहले से मौजूद है।आपको साथ ही बता दें कि श्रीदेवी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उनके लिए एक खास रास्ता भी तैयार किया गया है ताकि ट्रैफिक ना हो और धीमी रफ्तार से एबूलेंस को ले जाया जा सके।
अगर आप भी श्रीदेवी को अंतिम विदाई देना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें और दें उनके नाम संदेश

श्रीदेवी को आज बिल्कुल दुल्हन की तरह सजाया गया है और लाल बनारसी साड़ी में वो दिखने में हमेशा की तरह आज भी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब से श्मशान घाट तक लेकर जाने के लिए सफेद फूलों से उनकी गाड़ी तैयार की गई है। सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब के अंदर भी पूरा परिवार बोनी कपूर, जाह्नवी और खुशी का ख्याल रख रहा है।
खासकर अर्जुन कपूर जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के साथ खड़े हैं और उनका ख्याल रख रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में देखिए तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications