लाल साड़ी में दुल्हन की तरह सजी हैं श्रीदेवी, बेटियों को संभाल रहे अर्जुन कपूर
Recommended Video

श्रीदेवी को अंतिम विदाई दी जा रही है। क्या फैन्स और क्या बॉलीवुड, मुंबई के सेलिब्रेशन ग्राउंड पर इस वक्त हर कोई एक ही इंसान है - श्रीदेवी का चाहने वाला। उन्हें अंतिम विदाई वैसे ही दी जा रही है जैसे कि वो चाहती थीं।
श्रीदेवी को सफेद रंग से बहुत प्यार था। और इसलिए उन्हें लाल साड़ी में दुल्हन की तरह सफेद फूलों के साथ सजाया गया है। मोगरे के फूलों से। वहीं श्रद्धांजलि देने वाले भी उनकी इच्छानुसार सफेद फूल लेकर आ रहे हैं।

बोनी कपूर, श्रीदेवी के पास ही खड़े हैं। वहीं उनके पीछे, अर्जुन कपूर दोनों बहनों के साथ खड़े हैं। अर्जुन कपूर ही दोनों बहनों को संभाल रहे हैं।
श्रीदेवी की अंतिम यात्रा की तैयारी भी शुरू हो गई है और गाड़ी सज रही है। इसी में उनकी आखिरी यात्रा होगी शमशान घाट की तरफ।
सोनम कपूर, संजय कपूर, रिया कपूर, हर्षवर्धन कपूर सहित पूरा कपूर परिवार इस दुख की खड़ी एकदम मज़बूती के साथ एकसाथ खड़ा है।
अभी तक अंतिम दर्शन के लिए फैन्स की भीड़ जमा है और इसलिए, अभी भी पार्थिव शरीर मुंबई के स्पोर्ट्स क्लब में रखा हुआ है।
इसके बाद अंतिम यात्रा, 2 बजे, सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब से पवन हंस तक जाएगी। विले पारले समाज सेवा दाहगाह में उनका अंतिम संस्कार 3.30 बजे से होगा। मीडिया को इस दौरान केवल गेट तक रहने की अनुमति है।


Click it and Unblock the Notifications
