#FirstLook: सुपरस्टार का कमबैक...धमाकेदार पोस्टर के साथ!
हाल ही में ज़ी सिने अवार्ड्स में सलमान खान ने श्रीदेवी की अगली फिल्म मॉम का पहला लुक जारी किया। अब ये पहला लुक दर्शकों के लिए जारी कर दिया गया है।
हाल ही में ज़ी सिने अवार्ड्स ने सलमान खान ने शानदार तरीके से श्रीदेवी की अगली फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज़ किया। और अब श्रीदेवी की फिल्म का पोस्टर, रिलीज़ डेट सहित आ चुका है।
फिल्म में श्रीदेवी का लुक बिल्कुल कड़क और निश्चय के साथ है। वहीं फिल्म में कई भाषाएं लिखी दिखाई दे रही हैं। फिल्म 14 जुलाई को रिलीज़ हो रही है।

मॉम एक मां और बेटी के सौतेले संबंधों पर आधारित कहानी है। फिल्म का थीम है, जब एक मां पर उसकी बेटी की बात आए और उसे चैलेंंज कर दिया जाए तो वो किस हद तक जा सकती है। श्रीदेवी की इस फिल्म को बोनी कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
[#Pics: शुरू हो चुकी ब्लॉकबस्टर रीमेक की तैयारी...दो सुपरस्टार्स के बच्चे READY!]
गौरतलब है कि श्रीदेवी की निजी ज़िंदगी भी कुछ ऐसी ही रही है और काफी कंट्रोवर्शियल भी। लेकिन अब बोनी कपूर मॉम नाम की फिल्म में यही कंट्रोवर्सी परोसेंगे। फिल्म में श्रीदेवा का साथ देंगे नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और अक्षय खन्ना!


Click it and Unblock the Notifications











