श्रीदेवी की फैमिली की Rare फोटो वायरल- ट्रोलर्स ने जाह्नवी के पतलेपन, खुशी के दांतों का उड़ाया मजाक
इंस्टाग्राम पर एक बार फिर श्रीदेवी के परिवार की फोटो जमकर वायरल हो रही है। ये तस्वीर बॉलीवुड के नामी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने शेयर की है। इस तस्वीर में श्रीदेवी, जाह्नवी कपूर, बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर नजर आ रही हैं। सभी साउथ स्टाइल में दिख रहे हैं। तीनों लेडिज ने गजरा लगाया हुआ है। फोटो में एक चीज और कॉमन है, वो है सबकी स्माइल।
लेकिन सोशल मीडिया पर जाह्नवी और खुशी कपूर दोनों का मजाक भी बनाया जा रहा है। सोशल मीडिया के युग में हर कोई अपनी बात रखने के साथ साथ ज्यादा जजमेंटल ही भी होने लगता है। यही वजह है कि इस अनदेखी और खूबसूरत तस्वीर को भी ट्रोलर्स ने निशाना बनाया।

ये तस्वीर आज की नहीं बल्कि कई साल पुरानी है। जिसमें खुशी और जाह्नवी दोनों ही बच्ची नजर आ रही हैं। लेकिन यूजर्स ने बच्चों को भी नहीं छोड़ा और भद्दे कमेंट करें। यूजर्स ने श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर को पतला कहा तो वहीं छोटी बेटी खुशी कपूर के दांतो का मजाक बनाया।


Click it and Unblock the Notifications