BREAKING: श्रीदेवी की दुबई में दिल का दौरा पड़ने से मौत, भतीजे की शादी में गया था परिवार
Recommended Video

बॉलीवुड के लिए आज सुबह सदमे से कम नहीं है। मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी का 54 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। श्रीदेवी, एक दुबई में परिवार के साथ एक शादी में शिरकत करने पहुंची थी।
प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक श्रीदेवी को दुबई में भतीजे मोहित मारवाह की शादी के दौरान दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया।

श्रीदेवी के परिवार में पति बोनी कपूर और दो बच्चे हैं - खुशी कपूर और जान्हवी कपूर। उन्होंने पूरे बॉलीवुड को सदमें में छोड़ दिया है। वो उन चंद अभिनेत्रियों में से हैं जिन्होंने स्टारडम देखा है।
श्रीदेवी ने तमिल, कन्नड़, मलयालम, तेलुगू और हिंदी फिल्मों में काम किया है। उन्होने 1969 में तमिल फिल्म से डेब्यू किया था। 1975 में बाल कलाकार के रूप में उन्होंने जूली से डेब्यू किया।
1978 में उन्होंने सोलवां सावन के साथ सबका ध्यान खींचा और 1981 में सदमा के साथ ही पूरे इंडस्ट्री पर राज करने लगी। इसके बाद, चांदनी, लम्हा, मिस्टर इंडिया, चालबाज़, नागिन उनकी कुछ बेहतरीन फिल्में थीं।
उन्होंने 2015 में इंग्लिश विंग्लिश के साथ कमबैक किया। गौरी शिंदे की इस फिल्म के साथ श्रीदेवी ने एक बार फिर दर्शकों के दिल पर राज किया।
माना जा रहा था कि इंग्लिश विंग्लिश के सीक्वल की भी तैयारी चल रही थी। वहीं श्रीदेवी बेटी जान्हवी कपूर को डेब्यू फिल्म के लिए तैयार कर रही थीं।
फिलहाल तो किसी को यकीन नहीं हो पा रहा है कि वो इतनी जल्दी दुनिया से विदा लेकर जा चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications














