Just IN: श्रीदेवी की बेटियों के पास पहुंचे अर्जुन कपूर, करण जौहर सहित बॉलीवुड सितारे
श्रीदेवी का 54 साल की उम्र में दुबई में निधन हो चुका है और उनका बोनी कपूर सहित उनका परिवार, दुबई से उनके शरीर को लाने के लिए सारी फॉर्मैलिटी पूरी कर रहा है।
इधर, उनकी मौत की खबर सुनते ही अर्जुन कपूर नमस्ते इंग्लैंड की शूटिंग छोड़ कर वापस आ चुके हैं। अनिल कपूर, सोनम कपूर भी आनन फानन में शहर पहुंच चुके हैं।

माना जा रहा था कि श्रीदेवी का शरीर आज ही भारत आ जाएगा लेकिन औपचारिकताओं में समय लग रहा है। ऐसे में उनका शरीर कल सुबह मुंबई पहुंचेगा जिसके बाद, उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
गौरतलब है कि पूरा कपूर परिवार, बोनी कपूर के भांजे मोहित मारवाह की शादी में शरीक होने दुबई गया था। बाकी लोग वापस आ गए थे। श्रीदेवी वहां शॉपिंग करने रूक गईं।
दो दिन बाद , शनिवार को बोनी कपूर उन्हें सरप्राइज़ देने पहुंचे। शाम में दोनों तैयार होकर डिनर करने जा रहे थे। तभी श्रीदेवी बाथरूम में गिर पड़ीं और अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
उनके शरीर को पोस्ट मार्टम के बाद सौंपा जाएगा और इन्हीं औपचारिकताओं के पूरे होने का इंतज़ार किया जा रहा है। अनिल अंबानी ने अपना प्लेन भेजा है जिससे श्रीदेवी को लेकर बोनी कपूर, संजय कपूर और बाकी परिवार के सदस्य लौटेंगे।
वहीं, श्रीदेवी की दोनों बेटियां खुशी और जान्हवी फिलहाल अनिल कपूर के घर पर हैं और बॉलीवुड के सदस्य उन्हें ढाढ़स बंधाने धीरे धीरे कर पहुंच रहे हैं -


Click it and Unblock the Notifications













