सुलझी श्रीदेवी की बाथटब में हुई मौत की पहेली, सामने आई अहम जानकारी
श्रीदेवी की मौत हमेशा लोगों के लिए राज़ ही रह गई लेकिन अब उनकी बायोग्राफी इस राज़ पर से परदा उठाने की कोशिश करती है। श्रीदेवी - द इटरनल गॉडेस नाम की इस किताब में लेखक सत्यार्थ नायक ने खुलासा किया है कि श्रीदेवी Low BP होने के कारण अचानक बेहोश हो जाती थीं।
इस बात की पुष्टि चालबाज़ के निर्देशक पंकज पाराशर और एक्टर नागार्जुन ने भी की। दोनों ने बताया कि श्रीदेवी उनकी फिल्मों में काम करने के दौरान बाथरूम में बेहोश हो गई थीं। बोनी कपूर और श्रीदेवी की भांजी माहेश्वरी ने भी इस बारे में बात करते हुए कहा कि बीपी कम होने पर श्रीदेवी बेहोश हो जाती थीं।

अब इस अहम जानकारी के बाद कम से कम इस बात का अनुमान लगाया जा सकता है कि शायद श्रीदेवी बाथटब में बेहोश हो गईं जिसके बाद वो होश में ना आ पाने के कारण बाथटब में डूब गईं।
25 जनवरी 2017 को बॉलीवुड तब सदमे में आ गया जब अचानक बाथटब में डूबकर श्रीदेवी की मौत होने की खबर ने लोगों को आधी रात नींद से जगाया। पहले इस खबर को सबने अफवाह माना और किसी ने इसे सच माना ही नहीं। लेकिन जैसे ही संजय कपूर ने मौत की पुष्टि की सबके होश उड़ गए।


Click it and Unblock the Notifications











