श्रीदेवी की मौत के मामले पीएम मोदी के नाम पर फर्जी दस्तावेज दिखाकर बुरी फंसी यू ट्यूबर, CBI ने कर दी ऐसी हालत

Sridevi Death Forged Documents: श्रीदेवी की मौत की खबर ने पूरे देश को हैरान कर दिया था। वहीं अब एक बार फिर से श्रीदेवी की मौत का मुद्दा उठा है और बार कारण है देश की जांच एजेंसी सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) द्वारा लिया गया एक्शन। दऱअसल, सीबीआई ने खुद को इन्वेस्टिगेटर करने वाली यूट्यूबर दीप्ति आर पिन्नीती के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि उसने बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत के संबंध में यूट्यूब पर एक वीडियो में अपने दावों का समर्थन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य के 'फर्जी' पत्र पेश किए।
दीप्ति ने अपने चैनल के वीडियोज पर ये दावा किया था कि श्रीदेवी के निधन से जुड़े मामले में भारतीय और UAE सरकार ने कुछ फैक्ट्स छुपाए थे। मुंबई की रहने वाली वकील चांदनी शाह ने दीप्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। अब CBI ने शिकायत के जवाब में चार्जशीट फाइल की है।
PTI के मुताबिक, रविवार को CBI अधिकारियों ने कहा कि यूट्यूबर दीप्ति ने अपने दावों के समर्थन में पीएम नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य ऑफिशियल्स के 'जाली' पत्रों का प्रमाण दिया है। दरअसल दीप्ति ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर भी सनसनीखेज आरोप लगाए थे। सुशांत का निधन साल 2020 में हुआ था। दीप्ति ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर श्रीदेवी और सुशांत सिंग राजपूत के निधन पर टिप्पणी की थी।
वकील चांदनी शाह ने यूट्यूबर दीप्ति और उनके वकील भरत सुरेश कामथ के खिलाफ शिकायत दर्ज की। चांदनी शाह ने बताया कि अपने वीडियो और लाइव सेशन में यूट्यूबर ने धोखे से UAE सरकार के रिकॉर्ड तैयार किए, जो कि फर्जी प्रतीत होते हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में आरोप लगाया- दीप्ति ने बार-बार सरकार पर श्रीदेवी की मौत के जाली दस्तावेज तैयार करके वर्तमान सरकार की छवि खराब की है।
दीप्ति ने भी चार्जशीट पर प्रतिक्रिया दी है और दावा किया है कि इस मामले के संबंध में CBI ने उनके बयान दर्ज नहीं किए। यूट्यूबर दीप्ति भुवनेश्वर की रहने वाली हैं। वीडियो में वे खुद को एक बिजनेसवुमन कहती हैं। दीप्ति, सुशांत सिंह राजपूत, श्रीदेवी, दिशा सलियन और दूसरे बॉलीवुड से संबंधित नामों की रहस्यमय मौतों की जांच कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications

