श्रीदेवी की मौत को एक साल, बोनी कपूर - जान्हवी और खुशी ने की पूजा, देखिए तस्वीरें
श्रीदेवी की मौत को आज एक साल हो गए हैं और उनकी याद में और उनकी शांति के लिए उनके परिवार ने चेन्नई में एक पूजा रखी। इस पूजा में जान्हवी कपूर, खुशी कपूर और बोनी कपूर शामिल हुए। जान्हवी, खुशी और बोनी तीनों ही पारंपरिक, दक्षिण भारतीय परिधानों में दिखाई दिए। इस पूजा की तस्वीरें हर जगह वायरल हो रही हैं।
गौरतलब है कि 2018 में 24 फरवरी के दिन, श्रीदेवी की मौत, दुबई के एक होटल में बाथटब से डूबने से हो गई थी। श्रीदेवी, दुबई में अपने भतीजे की शादी में गई थीं। शादी के बाद वो दुबई में शॉपिंग करने के लिए रूक गईं। और बाकी परिवार वापस लौट आया। जिस दिन, उनकी मौत हुई, बोनी कपूर उसी दिन उन्हें सरप्राइज़ देने पहुंचे थे।

वहीं जान्हवी कपूर दुबई की शादी में शामिल ना होकर, अपनी पहली फिल्म धड़क की शूटिंग कर रही थीं। इसलिए वो आखिरी बार अपनी मां से मिल भी नहीं पाई थीं। मां को याद करते हुए कल ही जान्हवी ने एक तस्वीर भी शेयर की और लिखा कि भले ही मेरा दिल हमेशा भारी रहे लेकिन चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहेगी क्योंकि उसमें आपकी छवि दिखती है।
जान्हवी के इस पोस्ट पर तमाम बॉलीवुड हस्तियों ने उन्हें हिम्मत बंधाई। देखिए, बॉलीवुड और श्रीदेवी के परिवार ने किस तरह उन्हें याद किया


Click it and Unblock the Notifications











