सिंगर AP Dhillon को डेट कर रही हैं श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर? सिंगर ने लिखा ऐसा गाना, उड़ गई इश्क की अफवाह

Khushi Kapoor dating rumours with singer AP Dhillon: जान्हवी कपूर की बहन ख़ुशी कपूर जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। वह जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज़' में नजर आने वाली हैं, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। हालांकि फिलहाल खुशी अपनी पहली फिल्म के साथ साथ एक और वजह से भी खबरों में हैं।
एक लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी ब्राउन मुंडे सिंगर एपी ढिल्लन को डेट कर रही हैं। कथित तौर पर, खुशी और एपी ढिल्लन रिलेशनशिप में हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस पर आधिकारिक तौर पर कोई कमेंट नहीं किया है।
एपी ढ़िल्लन ने अपने गाने में किया खुशी का जिक्र
इनकी डेटिंग की अफवाहें तब शुरु हुईं, जब सिंगर ने अपने हालिया गाने में ख़ुशी का जिक्र किया। एपी ढिल्लन ने अपने गाने ट्रू स्टोरीज़ में कहा, "जदों हस्से तन लगे तू ख़ुशी कपूर।", जिसका मतलब है, "जब तुम हंसती हो, तो तुम ख़ुशी कपूर की तरह दिखती हो।" इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर खबरें शुरु हो गईं।
बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार खुशी कपूर
इस बीच, ख़ुशी कपूर अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म - द आर्चीज़ के लिए तैयारी कर रही हैं। जोया अख्तर द्वारा निर्देशित, इस फिल्म में शाहरुख खान की बेटी सुहाना और अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा भी हैं। इनके अलावा आर्चीज़ में अदिति सहगल, वेदांग रैना, युवराज मेंडा और मिहिर आहूजा भी हैं। ये एक हाई स्कूल लव ट्रांगल ड्रामा होगा। ज़ोया अख्तर, हाई स्कूल म्यूज़िक की तर्ज पर एक बेहद मॉडर्न और युवाओं के दिल के करीब कहानी बनाना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने मशहूर आर्चीज़ कॉमिक्स को फिल्म में बदलने का फैसला लिया।


Click it and Unblock the Notifications