श्रीदेवी की बिटिया जाह्नवी की Cannes में एंट्री, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड्स, चौंक जाएंगे आप
Recommended Video

फिल्मी जगत का सबसे बड़ा ईवेंट कांस फिल्म फेस्टिवल 2018 शुरू हो गया है। इस ईवेंट के जबरदस्त चर्चे बॉलीवुड के गलियारों में भी हो रहे हैं। इस फिल्म फेस्टिवल में दुनिया के जाने माने सितारे अपना जलवा बिखेर रहे हैं तो बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेसेस भी पहुंची हैं। कांस में हर दिन दीपिका पादुकोण और कंगना रनौत का स्टाइलिश अंदाज सुर्खियों में बना हुआ है। इस बार कांस में जहां एक तरफ कंगना रनौत और हुमा कुरैशी ने डेब्यू किया है, वहीं दूसरी तरफ एक और बड़ी एंट्री को लेकर खबरें आ रही हैं।
[Cannes 2018: दीपिका की S*XY ड्रेस पर मत जाना, इतना बड़ा झोल.. वायरल हुई तस्वीर]
बताया जा रहा है कि इस बार कांस में श्रीदेवी की बिटिया जाह्नवी कपूर की एंट्री होने जा रही हैं। जी हां, फिल्म में डेब्यू और एक्ट्रेस बनने से पहले ही कांस में शामिल होना वाकई बड़ी बात है। इसकी वजह श्रीदेवी ही हैं.. दरअसल, फिल्म फेस्टिवल के आयोजकों ने उन्हें श्रीदेवी को मिलने वाले सम्मान को ग्रहण करने का न्यौता भेजा है, जिसे लेने के लिए जाह्नवी कपूर के साथ बहन खुशी कपूर और उनके पापा बोनी कपूर भी कांस फेस्टिवल में शिरकत करेंगे।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, कांस फिल्म फेस्टिवल में श्रीदेवी को टाइटन रीगनॉल्ड एफ लूइस फिल्म हॉनर्स दिया जाएगा। दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी को यह सम्मान फिल्मों में उनके योगदान के लिए दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि श्रीदेवी के लिए इस सम्मान समारोह का आयोजन 16 मई को किया जाएगा। वहीं इस पर बोनी कपूर ने भी खुशी जताई है। खैर, इस ईवेंट पर जाह्नवी कपूर का स्टाइलिश अंदाज वाकई देखने लायक होगा। जाह्नवी अपने डेब्यू से पहले ही स्टाइल डीवा साबित हो चुकी हैं। आगे देखें जाह्नवी कपूर की 10 बेहद स्टाइलिश तस्वीरें और जानें उनके बारे में दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications











