..................... Sridevi daughter Janhvi kapoor got a hand tattoo of the name of love have a look photo। श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर ने हाथ में बनाया टैटू प्यार का लिखवाया नाम, देखिए फोटो - Hindi Filmibeat

मां की इस निशानी के लिए दर्द में जान्हवी कपूर ने हाथ में बनाया टैटू, लाखों लोगों ने देखा VIDEO

श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर ने कुछ साल पहले ही हिंदी सिनेमा में अपनी दमदार शुरुआत की है। इससे पहले ही जान्हवी कपूर अपने स्टाइल और लुक को लेकर फैंस के बीच काफी लोकप्रिय रही हैं। जान्हवी कपूर ने इस बार अपनी एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की है जिसने सभी को सोच में डाल दिया है।

श्रुति हासन के बाद श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर ने अपने हाथ पर किसी के नाम आई लव यू का मैसेज लिखा है। अब ये आई लव यू किसके लिए है, चलिए हम बताते हैं। जान्हवी कपूर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से देखा जा रहा है। जान्हवी कपूर इस वीडियो में दर्द के साथ अपने हाथ में आई लव यू का टैटू बनवा रही हैं।

Janhvi kapoor, Sridevi

इस वीडियो में हाथ में टैटू गुदवाते हुए जान्हवी कपूर के चेहरे पर दर्द और खुशी एक साथ दिखाई दे रही हैं। जान्हवी कपूर ने अपना यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में जान्हवी कपूर चिल्लाते हुए भी दिख रही हैं।

जान्हवी कपूर का दर्द

जान्हवी कपूर का दर्द

टैटू बनवाते हुए जान्हवी कपूर डर और दर्द के कारण खुद को हौसला देते हुए भगवान कृष्ण को याद कर रही हैं। जान्हवी गोविंदा गोविंदा बोल रही हैं। जान्हवी कपूर हमेशा की तरह इस लुक में सिंपल और खूबसूरत नजर आ रही हैं। जान्हवी कपूर ने टैटू बनवाते समय सफेद रंग का सूट पहना हुआ है। जान्हवी कपूर ने अपने चेहरे पर मास्क भी लगाया हुआ है। जान्हवी कपूर ने इस वीडियो के बाद एक फोटो शेयर की है।

जान्हवी ने किया मां श्रीदेवी को याद

जान्हवी ने किया मां श्रीदेवी को याद

जहां पर ये देखा जा रहा है कि टैटू को अपने हाथ में बनवाते समय जान्हवी कपूर ने लिखा है कि I Love You My Labbu। जान्हवी कपूर ने टैटू में आई लव यू माय लब्बू अपनी मां की याद में लिखवाया है। अपनी मां के हाथों से लिखे उस नोट का हिस्सा जान्हवी कपूर ने बनावाया है जिसमें लव टू लब्बू लिखा हुआ था। इस पोस्ट के साथ जान्हवी कपूर ने मंदिर की भी झलक दिखाई है।

श्रीदेवी अपनी बेटी जान्हवी कपूर को लब्बू बुलाया करती थीं

श्रीदेवी अपनी बेटी जान्हवी कपूर को लब्बू बुलाया करती थीं

जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के हाथ से लिखा नोट भी शेयर किया था। कैप्शन में जान्हवी कपूर ने इस नोट के साथ मिस यू लिखा। श्रीदेवी अपनी बेटी जान्हवी कपूर को लब्बू बुलाया करती थीं। जान्हवी कपूर ने लिखा था कि तुम इस दुनिया में बेस्ट हो बेबी। आपको बता दें कि जान्हवी कपूर मां श्रीदेवी के निधन के बाद कई बार इंस्टाग्राम पर मां की याद में कई सारे पोस्ट लिखकर अपना प्यार जाहिर करते हुए नजर आती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X