फिल्मों में आने के लिए अभी छोटी है श्रीदेवी की बेटी

Sridevi
बॉलीवुड की जानी पहचानी एक्ट्रेस श्रीदेवी 15 साल बाद बॉलीवुड में फिर से अपनी वापसी कर रही हैं। श्रीदेवी जहां भी जाती हैं अपनी बेटी जाह्वनी को जरुर ले जाती हैं उनके अपनी बेटी को इस तरह हर मीडिया फंक्शन में साथ ले जाने को लेकर लोगों ने अपनी अपनी राय कायम करनी शुरु कर दी है। लोगों को ये लगता है कि श्रीदेवी अपनी बेटी को भी बॉलीवुड की लाइमलाइट चखाना चाहती हैं और इसीलिए वो अभी से अपनी बेटी को मीडिया की बड़ी बड़ी हस्तियों से मिलाकर उन्हें भी लोगों की नजरों में लाना चाहती हैं।

श्रीदेवी को जब ये पता चला की लोगों ऐसा सोच रहे हैं तो उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। उनकी बेटी जाह्ननवी अभी मात्र 15 साल की है और फिल्मों में आने के लिए बहुत छोटी है। ज्ञात हो कि श्रीदेवी ने मात्र 4 साल की उम्र में ही फिल्मों में काम करना शुरु कर दिया था। लेकिन वो अपनी बेटी को इतनी जल्दी फिल्मों की चकाचौंध में नहीं डुबाना चाहतीं। मीडिया से बात करते हुए श्रीदेवी ने कहा "उसके फिल्मों आने के लिए ये बहुत जल्दी है। कई ईवेंट्स में वो मेरे साथ आती है क्यों कि मेरी बेटी के साथ साथ मेरी दोस्त जैसी है और उसे अपने साथ लाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि वो फिल्मों में एंट्री करने वाली है।"

ये भी बताया जा रहा है कि जाह्ननवी करन जौहर की फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली हैं और साथ ही वो तेलुगु फिल्म जो श्रीदेवी और चिरंजीवी की फिल्म "जगादेका वीरुड़ा अथिलोका सुन्दरी" का सीक्वल होगी में भी नजर आएंगी।

हाल ही में श्रीदेवी कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर भी अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए आई थीं। अमिताभ के साथ उन्होंने माइकल जैक्सन का डांस भी किया था। अपनी फिल्म इंग्लिश विग्लिश के बारे में बताते हुए श्रीदेवी ने बताया कि ये फिल्म काफी स्पेशल है और उन्होंने दोबारा से इस फिल्म इंडस्ट्री में आना इसीलिए मंजूर किया क्योंकि उन्हें इस फिल्म की थीम पसंद आई। श्रीदेवी ने अमिताभ के साथ अपनी इंडस्ट्री से जुड़ी कई पुरानी यादें भी ताजा की और खुलकर उनके साथ शो में मजे किये। देखें कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ ने श्रीदेवी संग किया डांस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X