अब हमारे बीच नहीं रहीं श्रीदेवी, को-स्टार्स को नहीं हो रहा विश्वास
श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं रहीं ये विश्वास कर पाना हर किसी के लिए उतना ही मुश्किल हो रहा है।कल रात 9:30 बजे के करीब श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को भारत लाया गया। जहां से उन्हें सीधे उनके वर्सोवा स्थित घर पर ले जाया गया। श्रीदेवी के परिवार से मिलने के लिए कल रात सलमान खान सहित कई और भी स्टार्स भी पहुंचे।
आज सुबह श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब लाया गया। जहां फैन्स और सेलिब्रिटी उनका अंतिम दर्शन कर रहे हैं। बॉलीवुड के लिए भी श्रीदेवी का जाना उतना ही बड़ा झटका है जितना उनके फैन्स के लिए। श्रीदेवी फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल से एक्टिव थी।

आज श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने पूरा बॉलीवुड सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में उमड़ा। वहां से उनकी अंतिम यात्रा भी निकल पड़ी है जिसमें लोगों की भारी भीड़ है। फैन्स अपनी फेवरिट श्रीदेवी को अलविदा करने के लिए देश के कोने कोने से पहुंच गए हैं।
श्रीदेवी के परिवार से मिलने साउथ इंडस्ट्री के को-स्टार्स कमल हासन, रजनीकांत भी पहुंचे। श्रीदेवी ने बॉलीवुड में और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कई स्टार्स के साथ काम किया और सभी उनके बहुत ही बड़े फैन रह चुके हैं। आप भी देखिए श्रीदेवी के जाने का दुख उन्होंने कैसे प्रकट किया।


Click it and Unblock the Notifications