श्रीदेवी अपने जन्मदिन पर गयीं तिरुपति, 17 को करेंगी पार्टी
कभी चांदनी तो कभी चालबाज एक्ट्रेस बन चुकी श्रीदेवी का कल यानी 13 अगस्त को 50वां जन्मदिन था। इस मौके पर श्रीदेवी अपने परिवार के साथ तिरुपति के दर्शन को गयीं और सूत्रों के अनुसार श्रीदेवी की बर्थडे पार्टी 17 अगस्त को बोनी कपूर घर पर देंगे। श्रीदेवी के जन्मदिन पर उनके सभी फैन्स ने उन्हें ढ़ेर सारी बधाइयां दीं और उन्हें उनकी बॉलीवुड में सेकेंड इनिंग के लिए ढ़ेर सारी दुआएं दीं। श्रीदेवी के साथ उनकी बहन और उनकी बहन की सासूमां भी तिरुपति के दर्शन को गयीं हैं। 17 तारीख को बोनी कपूर ने श्रीदेवी की जन्मदिन पार्टी का इंविटेशन मीडिया को दिया है।
श्रीदेवी ने 50 साल की उम्र में ही अपने बॉलीवुड करियर की एक नयी शुरुआत की और पिछले साल ही उनकी फिल्म इंग्लिश विंग्लिश रिलीज हुई थी। इस फिल्म में श्रीदेवी के साथ अमिताभ बच्चन ने भी काम किया था। इस फिल्म को देखने के लिए बॉलीवुड के नये एक्टर रणबीर कपूर तक ने अपनी शूटिंग कैंसिल करके फिल्म को देखने की पूरी तैयारी की थी। श्रीदेवी के दीवानों में सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के लोग भी शामिल हैं। श्रीदेवी ने अपने करियर में अभी तक कई सारी हिट फिल्में दी हैं और आज भी श्रीदेवी के चाहने वालों की कमी नहीं है।
श्रीदेवी की कुछ फिल्में जैसे चांदनी, चालबाज, मिस्टर इंडिया, रुप की रानी चोरों का राजा आज भी उनके फैन्स को याद हैं। श्रीदेवी और बोनी कपूर की दो बेटियां हैं जाह्नवी और खुशी। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि श्रीदेवी अपनी बेटी जाह्नवी को फिल्मों में ब्रेक दिलाने की सोच रही हैं। श्रीदेवी के जन्मदिन पर बोनी कपूर ने रात को ही उन्हें सरप्राइज केक के साथ विश किया और उन्हे ढ़ेर सारा प्यार दिया।


Click it and Unblock the Notifications
