..................... Sridevi can have cameo in Jhanvi Kapoor debut movie Dhadak - Hindi Filmibeat

धमाका..जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म और श्रीदेवी का कैमियो

By Shweta

Recommended Video

Jhanvi Kapoor

करण जौहर जाह्नवी कपूर और इशान खट्टर की ग्रैंड तरीके से लॉन्च करने वाले हैं। फिल्म के सभी पोस्टर काफी पसंद किए गए हैं। फिल्म से जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर बॉलीवुड में अपनी पारी की शुरूआत करेंगे। लेकिन अब ताजा खबर ये आ रही है कि फिल्म में श्रीदेवी भी अह्म भूमिका निभा सकती हैं।

हालांकि कहा जा रहा है कि फिल्म में श्रीदेवी का कैमियो होगा। एक दैनिक अखबारके अनुसार फिल्म में लड़की की मां का किरदार बहुत छोटा है लेकिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। मेकर्स को जिस तरह की अदाकारा की जरुरत है, श्रीदेवी में वो सारी बाते हैं। हो सकता है कि श्रीदेवी को जाहन्वी की पहली ही फिल्में रील मदर का किरदार निभाते देखा जाए।'

sridevi-can-have-cameo-jhanvi-kapoor-debut-movie-dhadak

हालांकि श्रीदेवी ने अभी फिल्म के लिए हां नहीं की है। फिल्म को शशांक खेतान डायरेक्ट करेंगे जो पहले भी धर्मा प्रोडक्शन की हंपटी शर्मी की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया को डायरेक्ट कर चुके हैं।

फिल्म मराठी सुपरहिट फिल्म सैराट की हिंदी रीमेक है और शशांक छोटे शहरों के रोमांस को बखूबी स्क्रीन पर दिखाते हैं इसलिए वो इस फिल्म के साथ पूरी तरह से न्याय कर सकते हैं।सिने प्रेमी काफी समय से जाह्नवी के डेब्यू का इंतजार कर रहे थे और अब जाह्नवी के साथ श्रीदेवी भी नजर आएंगे तो इससे अच्छी बात भला और क्या हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X