श्रीदेवी बंगला: श्रीदेवी की मौत की झलक देख भड़के बोनी कपूर, एक्ट्रेस को भेजा लीगल नोटिस
Recommended Video

अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत ने लोगों को काफी ज्यादा चौंका दिया था। उनकी मौत दुबई मेँ एक शादी के दौरान बाथटब में डूबने से हुई थी। इसके बाद अब नेशनल क्रश प्रिया प्रकाश वारिय़र ने कुछ ऐसा कर दिया है जिससे वो काफी मुसीबत में आ चुकी हैं। दरअसल श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने उनको लीगल नोटिस भेजा है। बता दें कि हाल ही में प्रिया प्रकाश वारियर ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरआत फिल्म श्रीदेवी बंगला से की और फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है।
इस टीजर में प्रिया प्रकाश वारियर कई तरह के शेड्स में नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि प्रिया प्रकाश वारियर ने टीजर लॉंच के बाद इंटरव्युव में ये कहा था कि फिल्म के बारे में वो कुछ नहीं बताएँगी..बस वो इतना कहना चाहती हैं कि वो इस फिल्म में वेटरन एक्ट्रेस श्रीदेवी जी का किरदार निभा रही हैं।

इसके बाद बोनी कपूर ने एक्ट्रेस को लीगल नोटिस भेज दिया है। उनका कहना है कि फिल्म को लेकर उनको या उनके परिवार को किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी गई है। आप देखिए इस फिल्म का टीजर..


Click it and Unblock the Notifications











