मि.इंडिया-2 में दिखेगे अनिल-श्रीदेवी

फिल्म की स्क्रिप्ट पर लगातार काम चल रहा है। बोनी और मनमोहन इसे पहले से भी ज्यादा भव्य रूप देना चाहते हैं। इस फिल्म से श्रीदेवी एक बार फिर अपने नए सेक्सी अवतार में दिखेंगी। इसके लिए उन्होंने अपना वजन भी काफी कम कर लिया है।
इसके निर्माताओं का मानना है कि मि.इंडिया अपने समय से आगे की फिल्म थी और अब इस तरह की फिल्मों की सफलता और ज्यादा सुनिश्चित हो गई है।
मगर बोनी कपूर के सामने सबसे बड़ी दिक्कत फिल्म के निर्देशक को लेकर आ रही है। यह तो सबको पता है कि मि.इंडिया का जादू दरअसल उसके सधे हुए कल्पनाशील निर्देशन में था। निर्माताओं को यकीन है कि फिल्म के सिक्वेल को शेखर कपूर ही दमदार बना सकते हैं।
वे दोबारा शेखर कपूर को साइन करना चाहते हैं मगर इस बात की संभावना कम है कि शेखर इस फिल्म के निर्देशन के लिए हामी भरेंगे। वे इन दिनों अपने अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रोजेक्ट पानी की शूटिंग में जुटे हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications