श्रीदेवी और रजनीकांत दोनों जापान में हिट हैं!

श्रीदेवी और रजनीकांत ऐसे दो एक्टर्स हैं जिनकी फैन फॉलोइंग जापान में काफी ज्यादा है। पिछले साल श्रीदेवी की काफी सालों बाद रिलीज हुई फिल्म इंग्लिश विंग्लिश को जापान में काफी पसंद किया गया और उनकी इस फिल्म के विशेष प्रदर्शन ने उन्हें रजनीकांत के बरक्स ला खड़ा किया है। यह आलम तब है जब वहां फिल्म का अधिकारिक रूप से प्रदर्शन बाकी है। एक एशियाई महिला की अंग्रेजी भाषा सीखने के लिए जद्दोजहद की कहानी की इन दिनों जापान में चर्चा जोरों पर है। खासकर फिल्म जापानी महिलाओं को बेहद पसंद आ रही है।

जापानी महिलाएं देश में फिल्म के प्रदर्शित होने से पहले श्रीदेवी से मिलना चाहती हैं। जापान में यह फिल्म दिसंबर में प्रदर्शित हो रही है।फिल्म के निर्माता आर. बाल्की ने टोक्यो से बात करते हुए बताया, "फिल्म को यहां जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। हर जापानी महिला खुद को श्रीदेवी से जोड़कर देख रही है। यह फिल्म जापानियों को काफी पसंद आई है। जिसने भी यह फिल्म देखी वह खुद को भाषा की रुकावट की समस्या से जोड़ पाया है।"बीते एक सितंबर को 'इंग्लिश विंग्लिश' का प्रदर्शन टोक्यो के आइची वुमन्स फिल्म फेस्टीवल में किया गया। दिसंबर में फिल्म का प्रदर्शन जापान में राष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा।

Sridevi and Rajnikanth both hit in Japan

बाल्की ने उत्साहित होकर कहा, "हम जापान में राष्ट्रीय स्तर पर फिल्म को प्रदर्शित करने की योजना बना रहे हैं। जापान के फिल्म वितरकों का मानना है कि रजनीकांत की फिल्म के बाद यह पहली भारतीय फिल्म है, जिससे जापान के दर्शक खुद को इतना अधिक जोड़ कर देख रहे हैं। जापान में श्रीदेवी से मिलने की मांग को देखते हुए इरोज इंटरनेशनल के मालिक फिल्म निर्माता आर. बाल्की साल के अंत में श्रीदेवी के जापान दौरे की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा, "फिल्म निर्देशिका गौरी शिंदे और श्रीदेवी जापान में बेहद लोकप्रिय हो चुके हैं। श्रीदेवी को एक बार जापान जरूर आना चाहिए।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X