श्रीदेवी और अमिताभ बच्चन की मां ने प्रोड्यूसर को दी थी जान से मारने की धमकी, बोलीं- 'बीवी पहनेगी सफेद साड़ी'

Sridevi Mother Threatened Producer- बॉलीवुड की कुछ शानदार फिल्में ऐसी भी हैं जो कि आपको पसंद तो हैं लेकिन उनके पीछे के कुछ किस्सा आपको हैरान में डालने के लिए काफी है। इस वक्त हम एक फिल्म को लेकर बात कर रहे हैं जिसका नाम खुदा गवाह है।
इस फिल्म के लीड रोल में अमिताभ बच्चन और श्री देवी नजर आईं थीं। फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन और दिवंगत एक्ट्रेस श्री देवी की मां राजेश्वरी ने फिल्म के प्रोड्यूस मनोज देसाई को जान से मारने की धमकी दी थी।
तेजी बच्चन ने तो ये तक कह डाला था कि उनकी बीवी भी विधवा हो जाएगी अगर जया बच्चन को सफेद साड़ी पहननी पड़ी। जी हां, काफी समय के बाद इसका खुलासा मनोज देसाई ने किया था। इस दौरान वो बॉलीवुड हंगामा से बात कर रहे थे।
अफगानिस्तान में शूटिंग
दरअसल इस फिल्म का एक सीन अफगानिस्तान की रियल लोकेशन पर शूट होना था। ये जगह दो शहरों काबुल और मजार-ए-शरीफ के बीच है। इस दौरान सुरक्षा को लेकर काफी चिंता थी क्योंकि अफगानिस्तान उस दौरान बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं था। सन् 1991 में मोहम्मद नजीबुल्लाह ने सुरक्षा मुहैया करवाई थी और इस दौरान वही अफगानिस्तान के राष्ट्रपति थे। यही कारण है कि सितारों के घरवाले काफी डरे हुए थे और अपने अपने बच्चों की जान की परवाह कर रहे थे।
जान से मार देंगे
मनोद देसाई ने बताया कि अफगानिस्तान में शूटिंग को लेकर अमिताभ बच्चन की मां काफी भड़कीं थीं। मनोज ने बताया, "अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन जी की गुस्से में थीं और उन्होने मुझे वार्निंग दी 'अगर अमित को कुछ भी होता है और अगर जया को सफेद साड़ी पहननी पड़ती है तो तेरी पत्नी कल्पना को भी सफेद साड़ी पहननी पड़ेगी।''
इसके अलावा श्रीदेवी की मां ने कहा,'मनोज भाई, अगर श्री को कुछ हुआ तो काबुल से वापस मत आना। यहां पर मैं तुम्हारा मर्डर करवा दूंगी।'' मनोज देसाई की ये बातें खबरों का हिस्सा हैं। इससे इतना पता चलता है कि सितारों के घरवाले और खासकर मां बाप उनको कितना चाहते हैं।
श्रीदेवी की मां थीं बेहद करीब
एक बार श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने बताया है कि कैसे श्रीदेवी को साइन करने के लिए वो गए थे तो उनकी मां से मुलाकात हुई थी। श्रीदेवी की मां ही थीं जो कि उनकी फिल्मों की फीस डिसाइड करती थीं। इसका खुलासा बोनी कपूर ने किया था और बताया था कि कैसे श्री को साइन करने के लिए उन्होने मुंह मांगे पैसों से ज्यादा दिए थे।
फिल्म के सेट पर भी उनकी मां अक्सर मौजूद होतीं थीं और एक सुरक्षा गार्ड की तरह खड़ी रहती हैं। फिल्म खुद गवाह में श्रीदेवी ने डबल रोल निभाया था और लोगों को वो काफी पसंद आईं थीं। श्रीदेवी फिलहाल इस दुनिया में नहीं हैं और काफी जल्दी उनका निधन हो गया था। विदेश में वो बाथरुम में बाथटब में मृत पाईं थीं। उनके निधन के बाद कई तरह की बातें उठीं थीं लेकिन अब लोग इसपर बात नहीं करते हैं।
तेजी बच्चन रखतीं थीं अमिताभ बच्चन का ख्याल
काफी कम लोग जानते हैं कि अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन हरिवंश राय बच्चन की दूसरी पत्नी है। हरिवंश जी की पहली पत्नी का देहांत हो गया था। खुद गवाह के शूटिंग के दौरान तेजी बच्चन अमिताभ बच्चन को लेकर चिंता में थीं। यही कारण है कि नहीं चाहती थीं कि बिग बी वहां शूटिंग के लिए जाएं। अमिताभ बच्चन अपनी मां के बेहद करीबी थी और फिल्म के सेट पर भी उनको लेकर खबर रखती थीं।
अमिताभ बच्चन आज इस उम्र में भी शानदार काम कर रहे हैं और उनकी फैन फॉलोविंग पूरे देश में हैं। आज भी टीवी से लेकर फिल्मों तक में कमाल के लुक्स में दिखते हैं।


Click it and Unblock the Notifications