श्रीदेवी के शादीशुदा एक्टर्स संग रहे अफेयर के चर्चे, जिसको बांधी राखी उसी के साथ लिए सात फेरे

श्रीदेवी बॉलीवुड की एक सुपरस्टार के तौर पर जानी जाती थी। इतना ही नहीं वह बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार थी। हालांकि वह अब हमारे बीच नहीं है। लेकिन आपको बता दें कि उनकी लव लाइफ काफी इंटरेस्टिंग रही है। वैसे तो उन्होंने 2 जून 1996 में बोनी कपूर के साथ में सात फेरे ले लिए थे। लेकिन आपको बता दें कि फिल्मी करियर में उनका नाम कई सारे सितारों के साथ में जोड़ा गया था। जिनमें से दो सितारे ऐसे थे जो कि पहले से ही शादीशुदा थे। लेकिन आख़िरकार श्रीदेवी ने बोनी कपूर जो कि पहले से शादीशुदा तो थे ही लेकिन एक्ट्रेस ने उन्हें राखी भी बांधी थी उन्हीं के साथ में शादी कर ली। तो चलिए आज हम श्रीदेवी की लव लाइफ के बारे में जानते हैं।
श्रीदेवी की खूबसूरती पर फिदा हो गए थे मिथुन
एक वक्त हुआ करता था जब श्रीदेवी और मिथुन का नाम जुड़ा जाता था। कुछ खबरों की मानें तो आपको बता दें कि यहां तक दावा किया गया था कि दोनों ने मंदिर में शादी रचा ली है। बताया तो यह भी ज्यादा था कि मिथुन और श्रीदेवी दोनों ही एक दूसरे के प्यार में पड़ गए हैं। मिथुन, श्रीदेवी की खूबसूरती पर फिदा हो गए थे तो वहीं श्रीदेवी को मिथुन के गुड लुक पसंद आ गए थे। लेकिन दिक्कत यह थी कि मिथुन पहले से ही शादीशुदा थे।
श्रीदेवी और मिथुन की बढ़ रही थी नज़दीकियां
कुछ खबरों के अनुसार आपको बता दें कि शादीशुदा होने के बावजूद भी मिथुन चाहते थे कि वह श्रीदेवी के साथ में शादी कर ले। दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट भी किया था। लेकिन इस बात की खबर योगिता बाली यानी की मिथुन की पत्नी को लग गई थी। बताया जाता है कि योगिता बाली ने किशोर कुमार को तलाक देकर मिथुन के साथ शादी की थी। लेकिन योगिता बाली को श्रीदेवी और मिथुन की नज़दीकियां बिल्कुल भी पसंद नहीं आई और बताया जाता है कि उन्होंने इसी कारण से आत्महत्या करने की भी कोशिश कर दी थी।
श्रीदेवी और मिथुन का रिश्ता हुआ खत्म
जब योगिता बाली आत्महत्या करने की कोशिश करती है तो इस बात को देख मिथुन काफी ज्यादा घबरा जाते हैं। इस वजह से उन्होंने श्रीदेवी से सारे रिश्ते-नाते खत्म कर दिए। दोनों का रिश्ता टूट गया। जिसके बाद में श्रीदेवी का नाम जितेंद्र के साथ भी जोड़ा गया। उन दिनों वह फिल्मों में साथ में काम कर रहे थे और दोनों के अफेयर की चर्चा भी खूब उड़ने लगी थी। लेकिन उस समय जितेंद्र शादीशुदा थे और उस वक्त एक्टर खुद ही श्रीदेवी को अपने घर लेकर गए और अपनी पत्नी शोभा के सामने सभी गलतफहमी को दूर किया।
श्रीदेवी ने बांधी थी बोनी कपूर को राखी
लेकिन इतना सब होने के बाद में श्रीदेवी की जिंदगी में बोनी कपूर आए। बोनी कपूर भी पहले से ही शादीशुदा थे। उन्होंने मोना शौरी के साथ में पहली शादी की थी। लेकिन बोनी कपूर, श्रीदेवी की खूबसूरती पर अपना दिल हार बैठे थे। लेकिन श्रीदेवी और बोनी कपूर की जिंदगी में एक ऐसा वक्त भी आया था जब एक्ट्रेस मिथुन के साथ में रिलेशनशिप में थी तब उन्होंने एक्टर को यकीन दिलाने के लिए बोनी कपूर को राखी बांध दी थी। लेकिन जब मिथुन और श्रीदेवी का रिश्ता टूट गया तो बोनी कपूर के साथ में एक्ट्रेस के अफेयर के चर्चे होने लगे और कहा गया कि वह शादी से पहले ही प्रेगनेंट हो गई। जिसके बाद में बोनी कपूर ने अपनी पहली पत्नी को तलाक देकर 2 जून 1996 में श्रीदेवी से शादी रचा ली।


Click it and Unblock the Notifications