..................... Sri Devi-Bony Kapoor campaigns Amar Singh in Fatehpur Sikri - Hindi Filmibeat

Pics: रालोद नेता अमर सिंह के लिए श्रीदेवी और बोनी कपूर ने किया रोड शो

फतेहपुर सीकरी। एक बार फिर से अमर सिंह चर्चा में हैं, वजह है लोकसभा चुनाव में उनकी उम्मीदवारी। हाल ही में अजीत सिंह की पार्टी रालोद को ज्वाइन करने वाले अमर सिंह को रालोद ने फतेहपुर सीकरी से टिकट दिया है।

जैसा कि अनुमान था कि अमर सिंह के आने से चुनावी रैलियों में लच्छेदार भाषाओं और फिल्मी सितारों की भीड़ दिखेगी तो हम आपको बता दें कि यह अनुमान सौ टका सही निकला क्योंकि मंगलवार को अमर सिंह के चुनाव प्रचार में सिने अभिनेत्री श्रीदेवी और फिल्म निर्माता और उनके पति बोनी कपूर ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दोनों ने अमर सिंह के लिए रोड शो किया।

रालोद की मध्य उप्र इकाई के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह मुन्ना ने बताया कि फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार अमर सिंह के समर्थन में श्रीदेवी और बोनी कपूर ने रोड शो कर क्षेत्र की जनता से अमर को जिताने की अपील की। उन्होंने बताया कि फिल्मी हस्तियों के आने से रालोद कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा हुआ है।

कल तक रालोद की रैलियां नीरस हुआ करती थीं लेकिन अमर सिंह और उनकी सहयोगी जया प्रदा के पार्टी में आने से फिल्मी सितारे भी रालोद की रैलियों और रोड-शो में नजर आ रहे हैं।

मालूम हो कि राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के उम्मीदवार अमर सिंह फतेहपुर सीकरी (आगरा ग्रामीण) लोकसभा सीट से अपना भाग्य आजमा रहे हैं। अमर सिंह के सामने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार चौधरी बाबूलाल, समाजवादी पार्टी (सपा) की रानी पक्षालिका सिंह और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मौजूदा सांसद सीमा उपाध्याय भी मैदान में हैं। इसके अलावा आम आदमी पार्टी (आप) ने महावीर सिंह सोलंकी को टिकट दिया है।

आगे की खबर स्लाइडों में..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X