श्रीसंत का हरभजन सिंह को लेकर बड़ा दावा, बोले- 'मैं माफ़ कर दूंगा, पर भूलूंगा नहीं...'
Sreesanth Shocking Revelation: क्रिकेटर हरभजन सिंह और एस श्रीसंत का थप्पड़ कांड एक बार फिर से काफी ज्यादा सुर्खियों में आ चुका है। श्री संत ने हाल ही में यह दावा कर दिया है कि भज्जी ने इस घटना से एक करोड रुपए कमा लिए हैं। कुछ वक्त पहले आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने इस थप्पड़ कांड का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था। श्री संत ने अब कहा कि वह इस थप्पड़ कांड के लिए भज्जी को पहले ही माफ़ कर चुके हैं। लेकिन इसको कभी भी नहीं भूल पाएंगे। इससे यह तो पता चल जाता है कि भज्जी और श्रीसंत के रिश्ते में एक बार फिर से खटास आ गई है।

आईपीएल की सबसे बड़े विवादों में से एक हरभजन सिंह और श्री संत का यह थप्पड़ कांड माना जाता है। दरअसल आईपीएल की पहली सीजन में जब भज्जी मुंबई इंडियंस से और श्रीसंत पंजाब किंग्स के लिए खेलते थे। तब दोनों टीमों के बीच में हुए मुकाबले के बाद में खिलाड़ी हाथ मिला रहे थे। तब भज्जी ने श्री संत को थप्पड़ जड़ दिया था और इस विवाद के बाद में हरभजन सिंह पर बैन भी लगा दिया गया।
मलयालम न्यूज आउटलेट मातृभूमि ने श्री संत द्वारा कहा कि "मैंने कभी किसी भी इंटरव्यू में हरभजन सिंह के बारे में कुछ भी नहीं कहा। यह पहली बार होने वाला है। अभी तक कोई दिक्कत नहीं थी लेकिन उसने एक बार फिर से इसको लेकर जिक्र किया। जिसकी वजह से वह 80 लाख से 1 करोड़ कमा ले गया। फिर उसने मुझे कॉल भी किया और इस बारे में एक स्टोरी भी शेयर की।"
श्री संत ने बताया कि "मैंने उसे कहा कि मैं उसको माफ कर दूंगा लेकिन कभी भी नहीं भूल पाऊंगा। अगर कोई भी आपके साथ में गलत करता है तो आपको उसे माफ कर देना चाहिए लेकिन यह बात कभी भी नहीं भूलनी चाहिए। अगर आप भूल जाएंगे तो वह फिर से वही करने लगता है। यह इसका सबसे बड़ा एग्जांपल है और इसमें कोई भी शक नहीं है।"
हरभजन सिंह की इन हरकतों को देखते हुए श्री संत निराश हुए और कहा कि अब उनका टर्बनेटर के साथ कोई भी रिश्ता नहीं है। जिसको वह भाई कहते थे। लेकिन उन्होंने साल 2008 के आईपीएल सीजन के वक्त हरभजन को थप्पड़ मारने के लिए माफ कर दिया। लेकिन वह इसको नहीं भूले हैं।
श्री संत इस पर आगे कहते हैं कि "मेरा उस इंसान के साथ में कोई भी रिश्ता नहीं है। मैं उसको भाई कहता था। लेकिन पिछले एक-दो महीने में उसने वह ऐड किया और मैंने उसको इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया। मेरे पास माता-पिता ने मुझे माफ करना सिखाया है लेकिन कभी भूला नहीं सिखाया। मुझे उससे कोई भी शिकायत नहीं है और ना ही उसकी कोई जरूरत है। भगवान उसे और उसके परिवार को आशीर्वाद दे।"


Click it and Unblock the Notifications