'रोल देने के बहाने से घर बुलाया और फिर बदन पर हाथ फेरने लगे', एक्ट्रेस ने बताई मशहूर डायरेक्टर की दरिंदगी

Sreelekha Mitra Physical Abuse Against Malayalam Director Ranjith: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में लगातार शारीरिक शोषण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। लेकिन अब हाल ही में बंगाली एक्ट्रेस श्रीलेखा मित्रा ने मशहूर मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के डायरेक्टर रंजीत के खिलाफ यौन शोषण का मुकदमा दर्ज करवा दिया है। एक्ट्रेस ने डायरेक्टर रंजीत पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने साल 2009 में रोल देने के लिए अपने घर पर बुलाया और सेक्सुअल हैरेसमेंट किया।
कोची सिटी पुलिस स्टेशन में डायरेक्टर रंजीत के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है और एक्ट्रेस श्रीलेखा मित्रा ने बताया कि साल 2009 में उन्हें एक फिल्म में रोल देने के लिए डायरेक्टर ने कोची बुलाया था। डायरेक्टर रंजीत ने फिल्म पर चर्चा करने के लिए उन्हें अपने कलूर कादवंथरा स्थित फ्लैट पर बुलाया। यहीं पर वह ठहरे हुए थे।
लेकिन इसी बातचीत के दौरान रंजीत ने एक्ट्रेस श्रीलेखा मित्रा का हाथ कसकर पकड़ लिया और फिर बाद में संबंध बनाने के इरादे से उनके शरीर पर हाथ भी फेरने लगे। एक्ट्रेस बताती है कि जब उन्हें खतरे का अंदेशा हुआ तो वह उस फ्लैट से भाग कर अपने होटल में चली गई जहां पर वह ठहरी हुई थी।
एक्ट्रेस श्रीलेखा मित्रा ने बताया कि उनको वापस लौट के लिए टिकट नहीं दी जा रही थी और इसी के चलते उन्होंने स्क्रिप्ट राइटर श्री जोशी जोसेफ से मदद मांगी थी। एक्ट्रेस का कहना है कि वह कोलकाता से संबंध रखती है और उनको साउथ की लोकल लीगल प्रोसेस के बारे में पता नहीं था। इसीलिए अब तक उन्होंने शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी और अब उन्होंने मेल के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करवा दी है।


Click it and Unblock the Notifications











