24 साल की टॉप एक्ट्रेस बन गई MBBS डॉक्टर, बिना शादी है 3 बच्चों की मां, दे रही एक से बड़ी एक हिट फिल्म
Sreeleela MBBS Doctor: फिल्मों की चमक-दमक के बीच पढ़ाई जारी रखना आसान नहीं होता। शूटिंग, ट्रैवल और व्यस्त शेड्यूल के बीच पढ़ाई के लिए समय निकालना बड़ी बात है। लेकिन साउथ इंडियन एक्ट्रेस श्रीलीला ने यह कर दिखाया। महज 24 साल की उम्र में उन्होंने MBBS की डिग्री हासिल कर ली है।

फिल्मों के साथ जारी रखी पढ़ाई
बताया जा रहा है कि श्रीलीला ने मुंबई की डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी से मेडिकल की पढ़ाई पूरी की है। खास बात यह है कि उन्होंने फिल्मों में काम करते हुए ही अपनी पढ़ाई जारी रखी। साल 2020 में उन्होंने एडमिशन लिया था और लगातार मेहनत के बाद अब डॉक्टर बन गई हैं।
कन्वोकेशन की तस्वीरें और वीडियो
कन्वोकेशन के दौरान वह लाल गाउन और कैप पहनकर स्टेज पर डिग्री लेते नजर आईं। उनके चेहरे पर खुशी और गर्व साफ दिख रहा था। परिवार और दोस्तों ने उन्हें बधाई दी। सोशल मीडिया पर भी फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इतनी कम उम्र में फिल्मों के साथ MBBS पूरा करना सच में काबिल-ए-तारीफ है।
श्रीलीला दे रही दमादन हिट फिल्में
काम की बात करें तो श्रीलीला इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं। वह धनुष की फिल्म 'D55' में दिखेंगी। इससे पहले वह 'पुष्पा 2' का हिस्सा रह चुकी हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। तमिल फिल्म 'परशक्ति' से उन्होंने तमिल सिनेमा में कदम रखा था।
श्रीलीला की आने वाली फिल्में
अब वह अनुराग बसु की फिल्म 'तू मेरी जिंदगी है' में कार्तिक आर्यन के साथ काम कर रही हैं। यह फिल्म मई 2026 में रिलीज हो सकती है।
कुछ फिल्मों से बाहर होने की खबरें जरूर आईं, लेकिन उनकी यह सफलता दिखाती है कि वह सिर्फ एक अच्छी एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि अब एक डॉक्टर भी हैं। श्रीलीला ने साबित कर दिया कि अगर मन में ठान लें तो पढ़ाई और करियर दोनों साथ-साथ संभाले जा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











