बिग बॉस 17 फिनाले पर टिकी थी सबकी नजरें, इधर टॉप एक्ट्रेस के निधन से सदमें में इंडस्ट्री

Sreela Majumdar Death: बंगाली एक्ट्रेस श्रीला मजूमदार का शनिवार को 65 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह कैंसर से जूझ रहीं थी। एक्ट्रेस के परिवार में पत्रकार पति एसएनएम. अब्दी और बेटा सोहेल अब्दी हैं।
एक्ट्रेस पति ने मीडिया को बताया, ''श्रीला मजूमदार पिछले तीन साल से कैंसर से पीड़ित थीं। इस महीने की शुरुआत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, उन्हें घर वापस लाया गया, जहां उन्होंने शनिवार को अंतिम सांस ली।'' श्रीला मजूमदार दिवंगत मृणाल सेन द्वारा निर्देशित कई आइकॉनिक फिल्मों का एक अभिन्न हिस्सा थीं।
श्रीला ने 1980 में सेन की 'परशुराम' से 16 साल की उम्र में एक्टिंग की शुरुआत की। समय के साथ, उन्हें नसीरुद्दीन शाह, शबाना आज़मी और दिवंगत स्मिता पाटिल जैसे बड़े नामों के साथ कई अल्टरनेट भारतीय फिल्मों में लिया गया।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने श्रीला मजूमदार के निधन पर शोक जताया है। सीएम ने कहा, ''शनिवार दोपहर को श्रीला मजूमदार के निधन की मिली खबर से दुखी हूं। श्रीला एक प्रसिद्ध और सशक्त एक्ट्रेस थीं। श्रीला ने कई महत्वपूर्ण भारतीय फिल्मों में उत्कृष्ट भूमिकाएं निभाईं।" सीएम ने आगे कहा, ''यह बंगाल फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति है। हम उनकी शानदार मौजूदगी को याद करेंगे। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।"
आपको बता दें कि उन्होंने 16 साल की उम्र में अभिनय की शुरुआत की और 43 फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने फिल्म चोखेर बाली (ए पैशन प्ले, 2003) में ऐश्वर्या राय के लिए डबिंग भी की, जिसे रितुपर्णो घोष ने निर्देशित किया था।


Click it and Unblock the Notifications