Squid Game Season 2 से पहले फैंस को झटका! महिला को Kiss कर साल भर के जेल पहुंचा 'प्लेयर नंबर 001'

Squid Game Player No 001 Imprisonment: कोरियन वेब सीरीज 'स्क्विड गेम' ने दुनिया भर में बवाल मचा दिया था। ये सीरीज हर किसी को इतना ज्यादा पसंद आई थी कि इसके दूसरे सीजन का हर कोई काफी बेसब्री से इंतजार कर रहा है। हालांकि इस सीरीज का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है।
'स्क्विड गेम' के किरदार भी खूब पॉप्युलर हुए थे। इनमें से एक प्लेयर नंबर 1 का रोल एक्टर O Yeong-su ने निभाया था। उन पर सेक्शुअल मिसकंडेक्ट का आरोप लगा था और अब रिपोर्ट्स बता रही हैं कि उन्हें जेल की हवा खानी पड़ रही है। जिस साल शो 'स्क्विड गेम' आया था, उसी साल एक महिला ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
2024 में आ रहा है दूसरा सीजन
नेटफ्लिक्स की सुपरहिट वेब सीरीज इस साल अपने दूसरे सीजन के साथ लौट रही है। 1 फरवरी 2024 को मेकर्स ने फर्स्ट लुक पिक्चर्स और छोटा-सा टीजर शेयर किया।
मेरा पूरा जीवन बिखर गया
प्लेयर नंबर 001
ओ येओंग-सु सीरीज में प्लेयर नंबर 001 थे, जो वैसे तो सीधे-सादे और लाचार नजर आए थे, लेकिन इस वॉयलेंट गेम के अहम प्लेयर थे। फैंस को तब झटका लगा, जब बाद में शो में उनकी असली पहचान का पता चला। वो एक अमीर बिजनेसमैन थे, जिसने कथित तौर पर स्क्विड गेम्स का निर्माण और होस्ट किया था।
एक साल की जेल
द स्टार सहित मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 2 फरवरी को फाइनल ट्रायल हुआ था। Swon जिला प्रॉसिक्यूटर ऑफिस की सेओंगनाम ब्रांच ने येओंग-सु के लिए एक साल की जेल की सजा और माइनर के साथ काम करने पर रोक लगाई है। कहा गया, 'उन्होंने अपनी जिम्मेदारी से बचते हुए कहा कि पीड़िता उनके लिए बेटी की तरह थी।'
एक्टर ने किया इंकार
कोरिया हेराल्ड के अनुसार, 'स्क्विड गेम' एक्टर ने आरोपों से इनकार किया और कहा, 'इस उम्र में इस अदालत में खड़ा होना बहुत दर्दनाक और कठिन है। ये दुख की बात है कि मेरी लाइफ का आखिरी चैप्टर इस तरह खत्म हुआ, जिससे मेरा पूरा जीवन बिखर गया।' उधर, एक्टर के वकीलों ने तर्क दिया कि पीड़िता की गवाही के अलावा उसके आरोपों में सबूतों की कमी है।
महिला के आरोप
महिला के आरोपों के मुताबिक, साल 2017 में हाइकिंग के दौरान ओ येओंग-सु ने उसे गलत तरीके से छुआ और जबरदस्ती गले लगाने की कोशिश की। उसने उस पर जबरन चूमने का भी आरोप लगाया। आरोप लगाने के बाद एक्टर ने कथित तौर पर महिला से माफी मांगने के लिए टेक्स्ट किया और यहां तक दावा किया कि वो उसकी बेटी की तरह है। इस मामले की सुनवाई अब 15 मार्च 2024 को फिर से होगी।


Click it and Unblock the Notifications