79 की उम्र में जेल जाएंगे Squid Game एक्टर Oh Young-Soo, लड़की के साथ की थी ये अश्लील हरकत?

oh young soo

इस वक्त एक बड़ी खबर दक्षिण कोरियाई से आ रही है जहां 79 साल के अभिनेता ओह यंग सू यौन उत्पीड़न मामले में दोषी पाया गया है। स्क्विड गेम की वजह से पूरी दुनिया में मशहूर अभिनेता पर लड़की ने काफी गंभीर आरोप लगाए थे।

वह स्क्विड गेम में ओह इल नाम का किरदार निभाने और 2021 में के-ड्रामा सीरीज़ के वैश्विक सनसनी बन जाने पर गोल्डन ग्लोब विजेता के रूप में इतिहास दर्ज करने के लिए प्रसिद्ध हैं। लेकिन इस सीरीज ने सफलता के साथ साथ विवाद भी पैदा दिया और 2021 उनके खिलाफ ये मामला दर्ज करवाया गया है।

हालांकि अभिनेता इन सभी आरोपों से इंकार किया था जिसकी वजह से दोबारा जांच शुरु की गई थी।15 मार्च, 2024 को मामले में एक और मोड़ आया जब सुवॉन डिस्ट्रिक्ट कोर्ट की सेओंगनाम ब्रांच ने अभिनेता को दोषी ठहरा दिया।

जो पहले शिकायत दर्ज की गई थी उसकी मानें तो ओह ने साल 2017 में एक महिला को गलत तरीके से छुआ था और उसके गाल पर किस किया था। दक्षिण कोरियाई अभिनेता को 40 घंटे के यौन हिंसा के ट्रीटमेंट प्रोग्राम में भाग लेने का आदेश दिया गया है, जिसमें शून्य से आठ महीने की सजा सुनाई गई है।

हालांकि इसके साथ साथ आगे अपील करने के लिए अभिनेता के पास दो सप्ताह का समय है। देखने वाली बात होगी कि अभिनेता आगे क्या अपील करते हैं।

लोगों की थी सजा की मांग

साउथ कोरिया के लोगों ने बाहर निकलकर इस हरकत को काफी बुरी तरह से ट्रोल किया था और अभिनेता के लिए सजा की मांग की थी। लंबे समय तक केस चलने के बाद ओह यंग को दोषी ठहराया गया है। हालांकि उनके फैंस का कहना है कि इस मामले पर एक बार फिर से अदालत को जांच करनी चाहिए। लेकिन अदालत का फैसला आगे जाकर क्या होगा ये तो वक्त ही बताएगा।

Read more about: oh young soo
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X