एक था टाइगर में सल्लू जासूस, कैट बैले डांसर

इस साल ईद के मुबारक मौके पर एक बार फिर सलमान खान अपने चाहने वालों के लिए फिल्म 'एक था टाइगर' रिलीज कर रहे हैं। फिल्म के पहले ही ट्रेलर ने लोगों में वाहवाही लूटनी शुरु कर दी है। खबर है कि फिल्म में कैटरीना कैफ जोया का किरदार निभा रही हैं जो कि एक डांस टीचर है। कहा जा रहा है कि शायद कैट फिल्म में बैले डांस भी करती नज़र आएंगी।

तीस मार खान की शीला की जवानी और अग्निपथ की चिकनी चमेली के बाद एक बार फिर से कैट अपने डांस से सबका दिल धड़काने आ रही हैं। फिल्म में कैट कॉलेज के छात्रों को डांस सिखाएंगी। फिल्म के कुछ सीन लंदन की ट्रिनीटि यूनिवर्सिटी में फिल्माए गए हैं। ये यूनिवर्सिटी संगीत और कला में अपने योगादान को लेकर काफी प्रसिद्ध है।

फिल्म एक था टाइगर का ट्रेलर कुछ ही दिन पहले रिलीज किया गया है लेकिन हफ्ते भर में ही इसने बाकी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म में काफी समय बाद कैट और सलमान की जोड़ी एक बार फिर बड़े परदे पर नज़र आएगी। लोगों के बीच रियल लाईफ में भी सुर्खियों में रही इस जोड़ी को परदे पर देखने की उत्सुकुता बनी हुई है।

कैट ने अपने इस रोल को निभाने के लिए किसी भी प्रकार की कोई ट्रेनिंग नहीं ली है। साथ ही अपने किरदार को उन्होने अपने अब तक के फिल्मी करियर में अपने डांस ट्रेनर रह चुके सभी कोरियोग्राफर्स को समर्पित किया है।

कह सकते हैं कि फिल्म बहुत ही मनोरंजक होने वाली है सल्लू के स्टंट के साथ कैट का बैली डांस वाह इसे कहते हैं सोने पे सुहागा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X