Spotted: करीना, करिश्मा और रणबीर कपूर को एक साथ
कपूर खानदान के ये तीन कपूर करीना कपूर, करिश्मा कपूर और रणबीर कपूर आज तक एक साथ नज़र नहीं आए लेकिन हाल ही में तीनों को एक साथ मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट में देखा गया। तीनों कपूर साथ में दुबई से आए लेकिन तीनों वहां किसी गेट टुगेदर के लिए नहीं बल्कि अपने अपने काम से गए थे। बेबो करीना जहां अपनी फिल्म की हिरोइन के प्रमोशन के लिए दुबई गईं थीं वहीं रणबीर कपूर अपने पिता ऋषी कपूर का जन्मदिन मनाने के लिए दुबई गए थे।
सोमवार को ही ऋषी कपूर का 60वां जन्मदिन मनाया गया और अपने जन्मदिन को मनाने के लिए ऋषी कपूर का पूरा परिवार दुबई गया था। करीना भी दुबई में मौजूद थीं लेकिन वो अपनी फिल्म हिरोइन के प्रमोशन में इतना व्यस्त थीं कि वो चाहकर भी अपने ऋषी कपूर के जन्मदिन में शामिल ना हो सकीं। हिरोइन के निर्देशक मधुर भंडारकर और निर्माता सिद्धार्थ रॉय ने दुबई के क्रूज पर एक बहुत ही बड़ा और स्टाइलिश प्रमोशनल प्रोग्राम आयोजित किया था।
सूत्रों के अनुसार रणबीर कपूर के साथ इस दुबई ट्रिप पर उनकी गर्लफ्रैंड और रॉकस्टार गर्ल नर्गिस फाखरी भी मौजूद थीं हालांकि नर्गिस कहीं दूर दूर तक मुंबई एयरपोर्ट में नजर नहीं आईं। खबर ये भी है कि करीना और रणबीर फ्लाइट में साथ साथ ही थे और दुबई से लेकर मुंबई तक का सफर दोनों ने काफी मजे में बिताया। रणबीर ने रास्ते भर करीना को बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप से एंटरटेन किया।


Click it and Unblock the Notifications
