लॉर्ड्स में इंग्लैंड और पाकिस्तान का क्रिकेट मैच देखते कैमरे में कैद हुए एक्टर इरफान खान
इरफान खान हिंदी सिनेमा के उन कलाकारों में से है जो कि अपने बेहतरीन अदाकारी के लिए मशहूर है और हर तरह के किरदार काफी आसानी से कर लेते है। हाल ही में इरफान खान ने कुछ ऐसा किया है कि ना चाहते हुए भी वो सुर्खियों में आ गए है। बता दें कि इरफान खान की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है जिसमे वो लॉर्ड्स के मैदान में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच का लुत्फ ले रहे है।
इरफान खान ने मीडिया से बचने की काफी कोशिश की लेकिन किसी फैन के द्वारा उनको वहां भी स्पॉट कर लिया गया। इरफान खान ने कैमरे से बचने के लिए अपने सिर पर तौलिया भी डाल रखा है लेकिन फिर भी वो कैमरे में कैद ही हो गए।

बता दें कि इरफान खान इस समय इंग्लैंड में है और अपने बीवी और बच्चों के साथ मैच देखते हुए स्पॉट हुए है। बता दें कि इरफान की इस फोटो को एक पाकिस्तानी एंकर जैनब ने अपने ट्विटर एकाउंट में पोस्ट करते हुए लिखा है कि अभिनेता इरफान खान लॉर्डस् में पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड का टेस्ट मैच देख रहे है।
शूजित सरकार की फिल्म पीकू में हाल ही में नजर आए इरफान खान के अभिनय की जमकर तारीफ की गई थी और शूजित ने कहा था कि इस फिल्म की सफलता के बाद हम एक बार फिर से आपके सामने लौंटेगें।
लोग इरफान को काफी ज्यादा पसंद करते है.. इरफान खान ने यूं तो अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं। ज्यातर शानदार और अच्छे कंटेंट वाली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पातीं है।
उनकी एक ऐसी फिल्म भी है जो न सिर्फ बेहतरीन कंटेंट वाली फिल्म थी बल्कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई की थी।
हम बात कर रहे हैं 2017 में आई उनकी सबसे बड़ी फिल्म हिंदी मीडियम की। आज इस फिल्म को एक साल पूरा हो गया है। इरफान खान की इस छोटे बजट की फिल्म ने लागत से दोगुनी से भी ज्यादा कमाई की थी।
खबर है कि वो फिल्म उधम सिंह में भी नजर आएंगे और ये फिल्म बायोपिक होगी जिसको शूजित सरकार अभी लिख रहे है।


Click it and Unblock the Notifications