Spotted- देर रात बांद्रा की सड़कों पर लव-बर्ड्स आलिया-सिद्धार्थ
आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा कितना भी अपने प्यार को छुपाने की कोशिश कर लें लेकिन मीडिया के कैमरों की नज़रो में धूल झोंक पाना नामुमकिन है। कितना भी ये सितारो गुप चुप होकर घर से निकलें घूमने जाएं लेकिन मीडिया कहीं ना कहीं से इनकी खबर और तस्वीर निकाल ही लेती है।
हाल ही में आलिया और सिद्धार्थ एक दूसरे के साथ देर रात मुंबई के बांद्रा में एक ही गाड़ी में घूमते नज़र आए। इसके अलावा हाल ही में आलिया भट्ट के जन्मदिन पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने उन्हें बहुत ही कीमती कैमरा भी गिफ्ट किया क्योंकि आलिया को तस्वीरें लेने का बहुत शौक है।
क्यों आउट हुए विराट कोहली- अनुष्का का किस या राखी का प्रपोजल
आलिया को सेल्फ लेने का इतना शौक है कि इसे ध्यान में रखते हुए सिद्धार्थ ने उनके लिए अमेरिका से एक स्पेशल कैमरा मंगवाया। इससे पहले भी सिद्धार्थ आलिया को कई खूबसूरत व कीमती तोहफे दे चुके हैं।
खैर अब तो इंतजार है कि कब करन के ये स्टूडेंट अपने प्यार को मीडिया के सामने कबूलते हैं। आलिया भट्ट और सिद्धार्थ का करियर भी काफी अच्छी रफ्तार में है। आलिया शाहिद कपूर के साथ शानदार फिल्म कर रही हैं तो वहीं सिद्धार्थ अक्षय कुमार के साथ ब्रदर्स।


Click it and Unblock the Notifications


