क्रिकेटर्स के कमरों में हाईफाई कॉलगर्ल्‍स भेजता था विंदू, एक रात का देता था 1 लाख

क्रिकेट के लिए कलंक बना स्पॉट फिक्सिंग के तार कहां तक जुड़े हुए हैं इस बारे में रोज नये खुलासे हुए हैं। इसी क्रम में स्पॉट फिक्सिंग में पकड़े गये बॉलीवुड अभिनेता विंदु दारा सिंह के बारे में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि विंदु दारा सिंह क्रिकेटरों के संग केवल सट्टेबाजी नहीं करता था बल्कि उनके कमरों में कार्लगर्ल्स भेजा करता था। वो जिन लड़कियों को क्रिकेटरों के कमरों में भेजा करता था वह हाई-फाई मॉडल्स हुआ करती थीं।

आईबीएन खबर के मुताबिक दिल्ली पुलिस को एक होटल के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं जिसमें यह पाया गया है कि खूबसूरत और जवान मॉडल्स को एक लाख रूपये देकर क्रिकेटर्स के कमरे में भेजा जाता था। इन लड़कियों की सप्लाई विंदु दारा सिंह करता था इसलिए पुलिस को शक है कि वह सेक्स रैकेट से भी जुड़ा हुआ है।

IPL Spot Fixing

विंदु दारा सिंह क्रिकेटरों को शराब-शबाब का मजा मुहैया करा कर सट्टेबाजी करवाता था। विंदु दारा सिंह केवल यह काम क्रिकेटरों के लिए ही नहीं करता था बल्कि वह यह क्रिकेट अंपायरों के लिए भी करता था। जो फुटेज मिले हैं वो जुहू के नोवेटेल होटल के हैं।

इसी होटल में पवन बुकी ठहरा हुआ था, वही पवन बुकी जिसने बैंगलोर रॉयस चैलेन्जर्स के स्टार प्लेयर क्रिस गेल को सवा चार लाख का हार गिफ्ट किया था। पवन विंदु दारा सिंह का खास आदमी है, या यूं कह लीजिये विंदु दारा सिंह का दाहिना हाथ है। सीसीटीवी फुटेज में जो मॉडल्स दिख रही हैं उनसे भी क्राइम ब्रांच जल्द पूछ-ताछ कर सकती हैं।

खबर यह भी है कि अंपायर असद रऊफ के कमरे में भी विंदु दारा सिंह ही वे मॉडल्स को भेजा था। अगर यह सही है तो विंदु दारा सिंह केवल सट्टेबाजी का ही सरताज नहीं बल्कि सट्टेबाजी की आड़ में वह सेक्स रैकेट भी चलवाता था। अगर यह जुर्म साबित होता है तो सट्टेबाजी के अपराध में भले ही उसे कड़ी सजा ना हो लेकिन इस जुर्म के लिए वह कई सालों के लिए जेल के अंदर जा सकता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X