श्रुति हासन का पीछा करने वाला स्पॉट ब्वॉय गिरफ्तार, खुद को बताया निर्दोष
इस बारे में मीडिया को बताते हुए सहायक पुलिस आयुक्त शिवाजी कोलेकर ने कहा कि हमने इस मामले में एक स्पॉट ब्लॉय को गिरफ्तार किया है जिसका नाम अशोक शंकर त्रिमुखे है, उसकी उम्र 45 साल है जिसे कि धारावी इलाके से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति ने कहा कि वह श्रुति हासन को डराने और धमकाने नहीं गया था बल्कि अपने भाई के नौकरी मांगने गया था लेकिन इससे पहले मैं कुछ कह पाता श्रुति ने उसके मुंह पर दरवाजा बंद कर दिया। उसने खुद को काफी शरीफ बताया और कहा कि उसके मन में श्रुति को लेकर कोई गलत इरादा नहीं था।
गौरतलब है कि मंगलवार को श्रुति हासन के मुताबिक उनका पीछा करते-करते एक अज्ञात व्यक्ति श्रुति के मुंबई के ब्रांदा स्थित घर तक पहुंच गया था और जबरदस्ती घर में घुसने की कोशिश करने लगा, श्रुति ने बिना घबराये उसक मुंह पर ही घर का दरवाजा बंद कर दिया, जिसकी वजह से अज्ञात व्यक्ति को मुंह की खानी पड़ी और उसे वहां से भागना पड़ा।
इस घटना के बाद श्रुति के पापा कमल हासन ने काफी परेशान हो गये थे उन्होंने अपनी बेटी को सतर्क रहने की सलाह दी थी। श्रुति ने शुक्रवार को पुलिस में केस दर्ज करवाया था।


Click it and Unblock the Notifications
