खेल ने मुझे मजबूती दी: दीपिका
बालीवुड अभिनेत्री दीपिका पादूकोण भावनात्मक रूप से काफी मजबूत है। फिल्म इंडस्ट्री में नित नए आने वाले उतार चढावों से परेशान नही होती है। उनके अंदर आई इस मजबूती का श्रेय उनके खेलों से जुड़ाव को दिया जाता है।
दीपिका खुद इस बारे में कहती है, '' मैं सफलता और असफलता के बीच असानी से जी सकती हूं। फिल्म ओम शांति ओम की सफलता से आसमान में नही उड़ी और न ही फिल्म चांदनी चौक टू चाइना की असफलता ने मुझे अंधेरों में ढकेला। मैं एक खिलाड़ी की बेटी हूं और मैं खुद खेलों से जुड़ी रही हूं। खेल ने मेरे व्यक्तित्व को काफी मजबूती दी है। (दीपिका बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादूकोण की बेटी है।)''
हाल में दीपिका ने अपने पिता के साथ बालीवुड सितारे आमिर खान और अपर्णा पोपट के खिलाफ बैडमिंटन का डबल्स मैच खेला। यह मैच टाटा ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के अंतिम मैच से पहले दर्शकों के मनोरंजन के लिए रखा गया था।
फिलहाल दीपिका अपनी फिल्म लव आज कल के प्रमोशन में व्यस्त है यह फिल्म 31 जुलाई को रीलिज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान है।


Click it and Unblock the Notifications











