आईपीएल के मैचों में 4 कैमरा यूनिट
आईपीएल के सूत्रों के अनुसार कमेंटेटर की टीम में सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री और ग्रेग चैपल समेत कई प्रमुख हस्तियां शामिल रहेंगी। गौरतलब है कि शास्त्री और गावस्कर 'ईएसपीएन-स्टार स्पोटर्स' से जुड़े हुए हैं। दोनों को कंपनी से आईपीएल में सेवा देने की अनुमति मिल चुकी है।
वहीं दूसरी ओर 'राजस्थान क्रिकेट अकादमी' से जुड़े भारतीय टीम के पूर्व कोच ग्रेग चैपल को आईपीएल में कमेंट्री करने की अनुमति मिल चुकी है। आईपीएल के सभी मैचों का सीधा प्रसारण 'ट्रांस वर्ल्ड इंटरनेशल' करेगा।


Click it and Unblock the Notifications