स्प्लिट्सविला और क्राइम पेट्रोल के एक्टर नितिन चौहान का निधन, 35 साल की उम्र में कहा अलविदा

nitin Chauhan

Nitin Chauhan Passes Away at the age of 35: टीवी के जाने माने एक्टर नितिन चौहान की तरह से एक बुरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को उनका निधन हो चुका है। नितिन चौहान सिर्फ 35 वर्ष के थे। वह कई टीवी सीरियल और रियलिटी शोज़ का हिस्सा रह चुके हैं।

नहीं रहे नितिन चौहान
नितिन चौहान के चाहने वालों के लिए एक बहुत ही दुखद खबर आई है। एक्टर का बीते दिन निधन हो गया है। उनकी अचानक मौत की खबर ने उनके परिवार और दोस्तों को सदमे में डाल दिया है। ऐसे में हर कोई यह जानना चाह रहा है कि इतनी कम उम्र में एक्टर के साथ क्या घटना हुई है। फिलहाल तो अभी नितिन चौहान के निधन के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

दोस्तों ने दी नितिन की मौत की जानकारी
बता दें कि नितिन चौहान के साथ काम कर चुके सुदीप साहिर और सायंतनी घोष ने उनके निधन की पुष्टी की है, लेकिन उनका निधन किस वजह से हुआ इस बारे में उन्होंने अभी चुप्पी साधी हुई है।

बेटे के पार्थिव शरीर को लेने पहुंचे पिता
सुदीप ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा-आपकी आत्मा को शांति मिले दोस्त। वहीं उनके दूसरे दोस्त विभूति ठाकुर ने भी एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा- मैं सच में स्तब्ध हूं और दुखी हूं। काश तुम्हारे पास सभी परेशानियों का सामने करने की शक्ति होती। काश तुम अपने शरीर की तरह मानसिक रूप से मजबूत होते।

पुलिस ने शुरू की जांच
बताया जा रहा है कि नितिन के पिता बेटे के पार्थिव शरीर को लेने के लिए मुंबई पहुंच चुके हैं, लेकिन उनके बेटे नितिन के पार्थिव शरीर को ले जाने से पहले पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल तो अभी तक ना तो नितिन के परिवार और ना ही पुलिस की तरह से कोई बयान सामने आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X