बेस्टफ्रेंड के BF के साथ हुई इंटीमेट, अब हेलीकॉप्टर में की सगाई, बोलीं- मैं तुम्हारे साथ...

Rushali Yadav Harsh Arora Engagement: मशहूर डेटिंग रियलिटी शो एमटीवी स्प्लिट्सविला 15 मे नजर आ चुके हर्ष अरोरा और रुषाली यादव ने हाल ही में सगाई कर ली है। रुषाली ने हाल ही में हेलीकॉप्टर में हर्ष को एक बहुत ही खूबसूरत अंदाज में प्रपोज किया और उनको सगाई की अंगूठी भी पहना दी। अब इस प्रपोजल की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
दरअसल आपको बता दें कि रुषाली ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से बॉयफ्रेंड हर्ष अरोरा के साथ में इस प्रपोजल की तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों में हर्ष को भी सगाई की अंगूठी को फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है। दोनों काफी रोमांटिक अंदाज में देखे जा रहे हैं और कपल की स्माइल से साफ पता चलता है कि वह कितने ज्यादा खुश है।
रुषाली ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक लंबा चौड़ा कैप्शन भी लिखा और इसमें उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड हर्ष पर खूब प्यार भी लुटाया। एक्ट्रेस ने इस पोस्ट के जरिए बताया कि हर्ष के साथ में उनके बीते हुए कुछ महीने उनकी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पल में से एक है। साथ ही वह हर्ष को प्रपोज करके और अंगूठी पहनकर इस बात का एहसास करना चाहती थी कि वह उनसे कितना ज्यादा प्यार करती हैं।
रुषाली ने इस पर आगे लिखा कि "मैं तुम्हारे साथ में बूढ़ी होना चाहती हूं और तुम्हारे साथ में हर एक मोमेंट को शेयर करना चाहती हूं। मुझे तुम्हारे साथ में अपनी खूबसूरत जिंदगी बितानी है। तुम मेरा दिल, खुशी और सब कुछ हो।"
अगर हम रुषाली और हर्ष की लव स्टोरी के बारे में बात करते हैं तो आपको बता दें कि दोनों स्प्लिट्सविला 15 में काफी नजदीक आ गए थे। कई बार दोनों को शो के दौरान रोमांटिक होते हुए भी देखा गया। शो में रुषाली की बेस्ट फ्रेंड और हर्ष की एक्स गर्लफ्रेंड शुभि ने वाइल्ड एंट्री मारी थी तो उन्होंने दावा किया था कि हर्ष और रुषाली ने मिलकर उनको धोखा दिया है।


Click it and Unblock the Notifications