SpiderMan vs Jawan: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के साथ क्लैश करेगी 'स्पाइडर-मैन: एक्रॉस द स्पाइडर-वर्स'

SpiderMan Across the Spider Verse clash with Jawan: भारतीय सिनेमा के इतिहास में पहली बार बहुप्रतीक्षित और लोकप्रिय हॉलीवुड फ्रेंचाइजी फिल्म को 10 अलग-अलग भाषाओं में थिएटर में प्रीमियर किया जा रहा है। स्पाइडर-मैन फ़्रैंचाइज़ी को न केवल भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर अद्भुत सफलता मिली है, बल्कि स्पाइडर-मैन देश का सबसे पसंदीदा सुपरहीरो भी है, जिसकी डिमांड युगों-युगों से चली आ रही है।
चूंकि स्पाइडर-मैन के देश भर में इतने जुनूनी फैन हैं, इसलिए निर्माताओं ने उसे सभी भारतीयों को करीब लाने का एक अनोखा तरीका निकाला है, जिससे यह एक पैन इंडिया फिल्म बनने के साथ 2023 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों मे से एक बन गई है।
अंग्रेजी के अलावा, 'स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स' हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, गुजराती, मराठी, पंजाबी और बंगाली में रिलीज की जाएगी।
फिल्म 2 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। खास बात है कि इसी दिन शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म जवान भी रिलीज हो रही है। लिहाजा, दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देखने को मिलेगा। जहां जवान को लेकर मार्केट में काफी उत्साह है, वहीं बता दें, स्पाइडरमैन सीरीज को लेकर इंडियन फैंस के बीच काफी क्रेज हैं और इसकी सारी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया है। लिहाजा, यह क्लैश कांटे की टक्कर हो सकती है।
सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया फिल्म को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, गुजराती, मराठी, पंजाबी और बंगाली में रिलीज़ करेगी।


Click it and Unblock the Notifications