..................... Spider Man No Way Home poster with Release date reveals! स्पाइडर मैन के दमदार पोस्टर के साथ हुआ रिलीज डेट का ऐलान, उछल पड़े फैंस! - Hindi Filmibeat

स्पाइडर मैन के दमदार पोस्टर के साथ हुआ रिलीज डेट का ऐलान, उछल पड़े फैंस!

हॉलीवुड की कुछ शानदार फिल्में हैं जो कि काफी पसंद की गईं हैं और ऐसा ही एक सुपरहीरो है स्पाइडर मैन। इस वक्त उसकी अगली फिल्म को लेकर चर्चा चल रही है। सोनी पिक्चर्स और मार्वल स्टूडियोज ने स्पाइडर-मैन: नो वे होम के पहले आधिकारिक पोस्टर को रिलीज किया है और इसके साथ साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। तरण आदर्श ने एक ट्वीट किया है और पोस्टर को साझा करते हुए लिखा हैं..

''स्पाइडर मैन इस दिसंबर 17 तारीख को रिलीज हो रही है। सोनी पिक्चर्स इंडिया इस फिल्म को रिलीज करेगी। स्पाइडर मैन नो वे होम, भारत में रिलीज होगी। ये फिल्म हिंदी, इंग्लिश, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।''

hollywood, news, हॉलीवुड, न्यूज

अगस्त में CinemaCon से सामने आए प्रीमियर ट्रेलर में पीटर पार्कर (टॉम हॉलैंड) को दिखाया गया है, जो मिस्टीरियो (जेक गिलेनहाल) की हत्या का आरोपी है और उसकी गुप्त पहचान जे है।

इस बार की कहानी काफी शानदार होने वाली है। बता दें कि इसके पहले जो फिल्में रिलीज हुई हैं वो सारी शानदार रही हैं और फैंस इसको पसंद करते रहे हैं। लगातार इस फिल्म को लेकर फैंस कमेंट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि फिल्म काफी दमदार लग रही है।

गौरतलब है कि कोरोना काल के चलते कई सालों से किसी तरह की फिल्म थिएटर्स में रिलीज नहीं हो पाई है और अब फैंस लगातार फिल्में देख रहे हैं। हाल ही में सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी रिलीज हुई है जो कि काफी ज्यादा पसंद की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X