स्पीड बॉलीवुड में सर्किट का किरदार
मुम्बई। बॉलीवुड के खान्स की बातें तो हर रोज होती हैं, लेकिन कई खबरें ऐसी भी होती हैं, जो भीड़ में खो जाती हैं। हम उन्हीं खबरों को आपके सामने लेकर आये हैं स्पीड बॉलीवुड में। इन फटाफट खबरों से आप हर रोज बॉलीवुड समाचार से अपडेट रह सकते हैं। तो चलिये शुरुआत करते हैं अरशद वारसी से, जो कहते हैं कि सर्किट जैसा किरदार दोबारा कभी नहीं मिला।
बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी कहते हैं कि उन्होंने फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' में जिस तरह सर्किट का किरदार निभाया, वैसा इस फिल्म की श्रृंखला से बाहर कहीं नहीं निभाया। ऐसा करके वह सर्किट की भूमिका का अनादर नहीं करना चाहते थे। वारसी को 'मुन्नाभाई' में सर्किट की भूमिका ने काफी लोकप्रियता दिलाई थी।वारसी ने बताया कि विज्ञापन फिल्मों में सर्किट का किरदार करने लिए बहुत से प्रस्ताव मिले थे पर उन्होंने किसी के लिए हामी नहीं भरी।
स्पीड बॉलीवुड में रविवार की बड़ी खबरें
उन्होंने कहा, "मैंने वह भूमिका फिल्म के बाहर कभी नहीं दोहराई। बार बार भूमिका को दोहराने से इसकी महत्ता और पवित्रता खो जाती। यदि मैं बाहर कहीं सर्किट के रूप में नजर आता तो 'मुन्नाभाई' फिर से नहीं बनती।" वारसी काफी सालों से फिल्म जगत का सक्रिय हिस्सा हैं। वह भविष्य में फिल्म निर्देशन करने की इच्छा रखते हैं। उन्होंने कहा, "मैं फिल्म निर्देशन में हाथ आजमाना पसंद करूंगा लेकिन अभी मेरे पास इसके लिए वक्त नहीं है।"
स्लाइड में देखें स्पीड बॉलीवुड जहां हर अपडेट पर मिलेगी नई खबर


Click it and Unblock the Notifications