शादी की अफवाहों पर सोनम कपूर का बयान..पढ़िए पूरी खबर
पिछले कुछ समय से बॉलीवुड स्टार सोनम कपूर की शादी की खबरें आ रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि जल्द ही सोनम कपूर कथित ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहुजा से शादी कर सकती हैं। दोनों उदयपुर में मॉनसून वेडिंग करने के पक्ष में हैं।सोनम कपूर को कोलकाता में जेवर की शॉपिंग करते भी देखा गया था।
सोनम कपूर से जब उनकी शादी की खबर के बारे में पूछा गया तो "दुर्भाग्य है कि मैं अपनी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा बातें नही करती। मैं पहले भी कभी कुछ नहीं बोलती थी और आजभी नहीं बोलूंगी। लगातार अफवाहें उड़ रही हैं लेकिन ठीक है कोई बात नहीं। मैं इसके बारे में बात भी नहीं करना चाहती हूं।"

सोनम से कुछ दिनों पहले भी एक इंटरव्यू में कहा था कि "सभी एक्ट्रेसेस से ही शादी के बारे में क्यों पूछते हैं? क्या कोई है जो रणवीर सिंह या रणबीर कपूर से पूछा हो कि वो कब शादी कर रहे हैं। मेरी निजी जिंदगी मेरे कंट्रोल में होगी और मैं अपने बारे में बात कर सकती हूं लेकिन यहां कोई और भी शख्स है जो इस सवाल से जुड़ा हुआ है।"
आपको बता दें कि सोनम कपूर की अगली फिल्म पैडमैन 25 जनवरी को रिलीज होगी। इसके साथ ही 1 जून को उनकी करीना कपूर, स्वरा भास्कर के साथ वीरे दी वेडिंग रिलीज होगी जिसे उनकी बहन रेहा कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications