हरिश्चंद्राची फैक्ट्री का राष्ट्रपति भवन में विशेष प्रदर्शन

इस फिल्म का निर्माण पापरिका मीडिया और मायासभा प्रोडक्शन ने संयुक्त रूप से किया है। यह फिल्म निर्देशक परेश मोकाशी के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है। फिल्म में नंदू माधव और विभावरी देशपांडे ने अभिनय किया है। यह फिल्म 1913 में बनी भारत की पहली पूरी लंबाई की फीचर फिल्म 'राजा हरशचंद्र' पर आधारित है। भारतीय सिनेमा के अग्रणी रहे दादा साहब फाल्के ने उस फिल्म को बनाया था।
मोकाशी की कम बजट में बनी इस फिल्म का निर्माण जनवरी में ही पूरा हो गया था। इस फिल्म को कई अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार और सम्मान मिल चुके हैं। पिछले पांच वर्षो के अंदर ऑस्कर के लिए नामांकित होने वाली यह दूसरी मराठी फिल्म है। ऑस्कर का नामांकन पाने वाली पहली मराठी फिल्म 'श्वास' थी। संदीप सावंत के निर्देशन में बनी यह पहली फिल्म थी ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
ऑस्कर फिल्म भारत भारतीय सिनेमा हरिश्चंद्राची फैक्ट्री film harishchandrachi factory indian cinema oscar


Click it and Unblock the Notifications